जावद। होली, धुलेंडी सहित आने वाले त्यौहारो को देखते हुए नीमच जिला पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा, जावद एसडीओपी रामतिलक मालवीय के निर्देश से थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ठाकुर की उपस्थिति में बस स्टैंड, शास्त्री चौक, लक्ष्मीनाथ मार्ग, माणक चौक, कंठाल चौराहा, कसेरा बाजार, खुर्रा चौक, अठाना दरवाजा, बोहरा गली, धान मंडी, सराफा बाजार सहित प्रमुख मार्गाे से पैदल शांति मार्च निकला।
थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि जावद थाना स्टॉफ द्वारा रोजाना शाम के समय पुलिस दल भ्रमण करते हैं और यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। हमारी हर एक गतिविधियों पर पैनी नजर रहेगी। योगी युवा वाहिनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नारायण सोमानी, व्यापारी मुकेश राठी, पीयूष सोलीवाल ने जावद थाना का आभार माना। पैदल भ्रमण के दौरान एसआई एनएस चंद्रावत, छविनाश सिंह सेंगर शशिकला चौहान, पन्नालाल चौहान, दारासिंह चौहान, सौरभ सेंगर, अरुण राठौर, अविनाश मेघवाल, नितिन सांखला, प्रहलाद जाट, ममता चौहान, लीना राव, संतोष डामोर, लक्ष्मीनारायण शर्मा, रविंद्र पाटीदार सहित थाना स्टॉफगण मौजूद रहा।