नीमच। शहर में क्षतिग्रस्त मकानों से होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को रोकने व आम नागरिकों को परेशानी से बचाने के लिए क्षतिग्रस्त मकानों को धराशाही करने के लिए नगर पालिका परिषद्, नीमच की मुख्य नगर पालिका अधिकारी गरिमा पाटीदार द्वारा भू-स्वामियों को नोटिस जारी कर सूचित किया गया था तथा चेतावनी दी गई थी कि अगर भू-स्वामी द्वारा स्वयं मकान को जमींदोज नहीं किया जाता है तो नगर पालिका द्वारा अपने संशोधनों से मकान को जमींदोज किया जावेगा, जिसमें होने वाले हर्जे-खर्चे की जवाबदारी स्वयं भू-स्वामी की होगी। नगर पालिका, नीमच से नोटिस जारी होने के बाद नीमच सिटी स्थित नाईयों की गली में बलवंत मराठा के जीर्ण-शीर्ण भवन के आधिपत्यधारी नीतू पति गोविन्द नरेड़ी, निवासी- छोटी सादडी व अमन जैन (रंगरोगन) निवासी-नया बाजार, नीमच केन्ट ने स्वयं अपने क्षतिग्रस्त मकान को धराशाई करने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी।
मुख्य नगरपालिका अधिकारी पाटीदार ने शहर में अन्य क्षतिग्रस्त भवनों के भू-स्वामियों से भी अनुरोध किया है वे जनहित में अपने क्षतिग्रस्त मकानों को गिरवाकर नपा द्वारा की जाने वाली कार्यवाही से बचे।