नीमच। शहर के दशहरा मैदान स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में शनिवार को विकास यात्रा के समापन अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विधायक दिलीप सिंह परिहार और नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर की, जिसके बाद अतिथियों का स्वागत हुआ। वहीं आयोजन को मंचासीन अतिथियों ने भी संबोधित किया। नगर पलिका सीएमओ गरिमा पाटीदार ने बताया कि इंदौर की केसरिया बालम पार्टी द्वारा परम्परागत लोक नृत्य और देश भक्ति गीतों के साथ संस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। वहीं इस अवसर पर प्रतिभा सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें अतिथिगणों ने खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, बच्चों, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले मेघावी विद्यार्थियों, कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों का सम्मान किया। वहीं एसडीएम डॉ. ममता खेड़े ने बताया कि यात्रा अपने उद्देश्यों के साथ पूर्ण हुई है। वहीं जो कमियां मिली है उसे गुणवत्ता पूर्ण कार्य कर दूर किया जाएगा। कड़ी में विकास यात्रा के समापन पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए है।