रतनगढ़। पुलिस अधीक्षक नीमच सुरज कुमार वर्मा के कुशल निर्देशन में जिले में आरोपीयों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुंदरसिंह कनेश तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद रामतिलक मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रतनगढ निरीक्षक शिवकुमार यादव एवं उनकी टीम द्वारा थाना रतनगढ के अपराध क्रमांक 23/2023 धारा 307, 294 भादवि में आरोपी मोहम्मद आफताब उर्फ गोलू पिता असलम खान उर्फ मोहम्मद असलम खान पठान मुसलमान उम्र 22 साल निवासी नई आबादी जाट थाना रतनगढ को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 24 फरवरी 2023 को कस्बा जाट में मोटर सायकल रास्ते में खडी करने की बात को लेकर आरोपी मोहम्मद आफताब उर्फ गोलू पिता असलम खान उर्फ मोहम्मद असलम खान पठान मुसलमान उम्र 22 साल निवासी नई आबादी जाट थाना रतनगढ के द्वारा लोहे के धारदार पाईप से फरियादी पर जानलेवा हमला कर गंभीर चोटे पहुंचाकर मौके से फरार हो गया था, फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी मोहम्मद आफताब उर्फ गोलू के विरुद्व थाना रतनगढ पर अपराध क्रमांक 23/2023 धारा 307, 294 भादवि के तहत पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान दिनांक 25 फरवरी 2023 को आरोपी मोहम्मद आफताब उर्फ गोलू पिता असलम खान उर्फ मोहम्मद असलम खान पठान मुसलमान उम्र 22 साल निवासी नई आबादी जाट थाना रतनगढ को मुखबीर सूचना पर से गिरफ्तार किया जाकर आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
उक्त कार्यवाई में थाना प्रभारी रतनगढ निरीक्षक शिवकुमार यादव, चौकी प्रभारी जाट उनि आर के सिंगावत एवं उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।