BREAKING NEWS
KHABAR : डकैत रामबाबू गड़रिया के महिमामंडन पर घिरे.. <<     KHABAR : मुरैना में पुलिसकर्मियों के लिए कार्डियक.. <<     खरगोन कसरावद के फूल सिंह फाल्या में नल-जल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नर्मदा तट स्थित रेवा धाम आश्रम मे पंडित.. <<     KHABAR : स्वच्छ भारत मिशन के तहत कटनी में राहगीरी.. <<     KHABAR : शहडोल में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में लुटेरी दुल्हन गैंग की.. <<     BIG REPORT : राहत भरी खबर, सुरक्षा जांच में पास हुए.. <<     शाजापुर में रेत माफियाओं का.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- एकीकृत बागवानी विकास मिशन.. <<     शाजापुर में रेत माफियाओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर फोकस, मत्स्य पालन.. <<     KHABAR : सांवरिया वाटर प्लांट पर संयुक्त टीम की.. <<     देवरी खवासा में शिव महापुराण कथा में उमड़ रही.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर,.. <<     शिवपुरी के चंदावनी गांव में किशोरी पर हमले.. <<     रतलाम पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, जावरा हुसैन टेकरी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 25, 2023, 6:08 pm
REPORT : कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में बैंकर्स समन्‍वय समिति की बैठक सम्‍पन्‍न, सभी विभागों के अधिकारियों को दिए स्‍वरोजगार योजनाओं में शत-प्रतिशत लक्ष्‍यपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के सभी विभाग मप्र शासन व्‍दारा संचालित हितग्राहीमूलक सभी योजनाओं की शत प्रतिशत लक्ष्‍यपूर्ति सुनिश्चित करें। संबंधित अधिकारी बैंकों से सतत समन्‍वय कर प्रस्‍तुत प्रकरणों में स्‍वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही करें। यह निर्देश कलेक्‍टर मयंक अग्रवाल ने शुक्रवार को जिला स्‍तरीय बैंकर्स समन्‍वय समिति की बैठक में स्‍वरोजगार योजनाओं में लक्ष्‍यपूर्ति की विभागवार योजनावार समीक्षा करते हुए दिए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक सत्‍येन्‍द्र शर्मा सहित विभिन्‍न विभागों के जिला अधिकारी, सांसद प्रतिनिधि पवन कुमार दुबे, विधायक प्रतिनिधि नीलेश पाटीदार भी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्‍टर व्‍दारा निर्देश दिए गए कि वित्‍तीय वर्ष समाप्ति की ओर है। कोई कारण नहीं रहता कि निर्धारित लक्ष्‍यों की पूर्ति ना हो। अधिकारी बैंक शाखाओं से सतत सम्‍पर्क व समन्‍वय कर, प्रस्‍तुत प्रकरणों में ऋण स्‍वीकृति व स्‍वीकृत प्रकरणों में हितग्राहियों को लाभ वितरण की कार्यवाही सुनिश्चित करें।

बैठक में कलेक्‍टर व्‍दारा मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, पीएम स्‍वनिधि योजना, मुख्‍यमंत्री स्‍ट्रीट वेण्‍डर योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्‍म खाद्य उद्योग उन्‍नयन योजना, संत रविदास स्‍वरोजगार योजना, डॉ. भीमराव अम्‍बेडकर आर्थिक कल्‍याण योजना, भागवान बिरसामुण्‍डा स्‍वरोजगार योजना, टंट्या मामा आर्थिक कल्‍याण योजना, किसान क्रेडिट कार्ड (पशुपालन) उच्‍च शिक्षा ऋण योजना की बैंक शाखावार लक्ष्‍य, बैंकों को प्रस्‍तुत प्रकरण, स्‍वीकृत प्रकरण एवं हितग्राहियों को हित लाभ वितरण की समीक्षा की।

बैठक में आरबीआई के एलडीओ सचिन सुल, नाबार्ड के डीडीएम नीलम सोनी सहित अन्‍य अधिकारी भी उपस्थित थे। प्रारंभ में अग्रणी बैंक प्रबंधक सत्‍येंद्र शर्मा ने बैंक शाखावार लक्ष्‍यपूर्ति और बैठक में रखे जाने वाले प्रमुख बिंदुओं की जानकारी दी। अंत में सत्‍येंद्र शर्मा ने सभी का आभार माना।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE