BREAKING NEWS
KHABAR : डकैत रामबाबू गड़रिया के महिमामंडन पर घिरे.. <<     KHABAR : मुरैना में पुलिसकर्मियों के लिए कार्डियक.. <<     खरगोन कसरावद के फूल सिंह फाल्या में नल-जल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नर्मदा तट स्थित रेवा धाम आश्रम मे पंडित.. <<     KHABAR : स्वच्छ भारत मिशन के तहत कटनी में राहगीरी.. <<     KHABAR : शहडोल में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में लुटेरी दुल्हन गैंग की.. <<     BIG REPORT : राहत भरी खबर, सुरक्षा जांच में पास हुए.. <<     शाजापुर में रेत माफियाओं का.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- एकीकृत बागवानी विकास मिशन.. <<     शाजापुर में रेत माफियाओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर फोकस, मत्स्य पालन.. <<     KHABAR : सांवरिया वाटर प्लांट पर संयुक्त टीम की.. <<     देवरी खवासा में शिव महापुराण कथा में उमड़ रही.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर,.. <<     शिवपुरी के चंदावनी गांव में किशोरी पर हमले.. <<     रतलाम पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, जावरा हुसैन टेकरी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 25, 2023, 6:16 pm
REPORT : नीमच जिले में जनकल्‍याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सफल रही विकास यात्राएं, समापन अवसर पर एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश के साथ ही नीमच जिले में भी गत 5 फरवरी संत रविदास जयंती से प्रारंभ हुई विकास यात्राओं का सफल आयोजन किया जाकर, रविवार 25 फरवरी को विकास यात्राओं का समापन हो गया है। जिले के जावद क्षेत्र में एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा के नेतृत्‍व में गांव-गांव, शहर, शहर विकास यात्राओं में ग्रामीणों का अपार उत्‍साह देखने को मिला। गांव-गांव, शहर-शहर महिलाओं और बालिकाओं ने कलश यात्राएं निकालकर विकास यात्राओं का स्‍वागत किया।

मनासा विधानसभा क्षेत्र में विधायक अनिरूद्ध मारू के नेतृत्‍व में विकास यात्राएं आयोजित की गई। विधानसभा क्षेत्र के लगभग सभी गांवों में विकास यात्राएं आयोजित की गई। विकास यात्राओं का ग्रामीणों ने अपार उत्‍साह के साथ स्‍वागत किया।

नीमच विधानसभा क्षेत्र में विधायक दिलीप सिंह परिहार के नेतृत्‍व में गांव-गांव में 5 फरवरी से विकास यात्राओं का क्रम प्रारंभ हुआ। नीमच क्षेत्र में नीमच शहरी में 25 फरवरी को विकास यात्राओं का समापन हुआ।

विकास यात्रा के दौरान जिले में करोडों रूपये की लागत के विभिन्‍न विकास कार्याे का लोकार्पण एवं भू‍मिपूजन, जनप्रतिनिधियों व्‍दारा किया गया। साथ ही मुख्‍यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत विभिन्‍न हितग्राहीमूलक योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ भी वितरित किए गए।

इसी तरह नीमच जिले में विकास यात्राएं म.प्र. शासन की जनकल्‍याणकारी योजनाओं को आमजनों तक पहुंचाने के अपने उद्देश्‍य में पूरी तरह सफल रही है। विकास यात्रा से ग्रामीणों को अनेकों विकास कार्याे की सौगातें भी मिली है। जिले में आयोजित विकास यात्राओं की संबंधित विधायकगणों ने अगुवाई कर सफल नेतृत्‍व प्रदान किया है। इन विकास यात्राओं में विधायकगणों के साथ ही जिला पंचायत अध्‍यक्ष सज्‍जन सिंह चौहान, नीमच नपाध्‍यक्ष स्‍वाति चौपडा, पवन पाटीदार सहित जिला पंचायत सदस्‍यगणों, जनपद अध्‍यक्षगणों व नगर परिषदों के अध्‍यक्ष, उपाध्‍यक्षों, पार्षदगणों व अन्‍य जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी सक्रीय भागीदारी निभाकर विकास यात्राओं को सफल बनाने में अपना सराहनीय योगदान दिया है। साथ ही एसडीएम के साथ ही विभिन्‍न विभागों के अधिकारी, कर्मचारियों ने भी कलेक्‍टर मयंक अग्रवाल एवं जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद के मार्गदर्शन में विकास यात्रा में अपनी सक्रीय भागीदारी निभाई है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE