चित्तौड़गढ़। राजकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय चित्तौड़गढ द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका स्कूल सिटी चित्तौड़गढ़ में बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ तरुण कुमार प्रमाणिक के सानिध्य में डॉ विमला खत्री मैडम, वरिष्ठ कंपाउंडर कृष्णचंद्र शर्मा, रामचंद्र आमेटा ने राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका स्कूल सिटी चित्तौड़गढ़ में बालिकाओं का हिमोग्लोबिन परीक्षण किया और बालिकाओं को उचित परामर्श दिया गया।