शाजापुर। जिला मुख्यालय शाजापुर में डॉ सचिन नायक द्वारा सीपीआर का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमे जगदीश डावर पुलिस अधीक्षक शाजापुर डॉ बीएस मीणा सिविल सर्जन, डॉ आलोक सक्सेना, डॉ गोविंद शर्मा, श्री विक्रम सिंह भदोरिया रक्षित निरीक्षक, टीआई लालघाटी एवं पुलिस विभाग के 170 अधिकारी/कर्मचारी सम्मिलित हुए।
साथ ही अनुभाग शुजालपुर में डॉ अमित सोनी सिविल सर्जन द्वारा सीपीआर के बारे में प्रशिक्षण दिया गया जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी एस बघेल, थाना प्रभारी शुजालपुर सिटी सौरभ शर्मा, थाना प्रभारी शुजालपुर मंडी जितेंद्र वर्मा एवं 85 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।