नीमच। मध्यप्रदेश शासन निर्देशानुसार 5 से 25 फरवरी तक शहर में विकास यात्रा का आगाज निरतंर जारी रहा, जिसके आज अंतिम दिन भी शनिवार को विकास यात्रा विधायक दिलीप सिंह परिहार व नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा सहित अन्य अतिथिगणों की उपस्थिति में प्रातः 9 बजे भारत माता चौराहा (फोर जीरो) से प्रारंभ हुवा। जहां उनका जगह-जगह कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा कर साफा बांधकर दस्तारबंदी की गई। साथ ही फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। विकास यात्रा शहर के कमल चौक, फव्वारा चौक, बारादरी चौराहा, नया बाजार, घंटाघर गली, जाजू बिल्डिंग, पुस्तक बाजार चौराहा, विजय टाकीज चौराहा, रिगल चौराहा होते हुए टाउन हॉल पहुंचकर समापन किया गया। इस बारे में जब हमने विधायक दिलीप सिंह परिहार से बात की तो हमारे कैमरे के सामने भाजपा की सरकार के विकास के गुण गाते हुवे नजर आए।