BREAKING NEWS
KHABAR : डकैत रामबाबू गड़रिया के महिमामंडन पर घिरे.. <<     KHABAR : मुरैना में पुलिसकर्मियों के लिए कार्डियक.. <<     खरगोन कसरावद के फूल सिंह फाल्या में नल-जल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नर्मदा तट स्थित रेवा धाम आश्रम मे पंडित.. <<     KHABAR : स्वच्छ भारत मिशन के तहत कटनी में राहगीरी.. <<     KHABAR : शहडोल में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में लुटेरी दुल्हन गैंग की.. <<     BIG REPORT : राहत भरी खबर, सुरक्षा जांच में पास हुए.. <<     शाजापुर में रेत माफियाओं का.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- एकीकृत बागवानी विकास मिशन.. <<     शाजापुर में रेत माफियाओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर फोकस, मत्स्य पालन.. <<     KHABAR : सांवरिया वाटर प्लांट पर संयुक्त टीम की.. <<     देवरी खवासा में शिव महापुराण कथा में उमड़ रही.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर,.. <<     शिवपुरी के चंदावनी गांव में किशोरी पर हमले.. <<     रतलाम पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, जावरा हुसैन टेकरी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 25, 2023, 7:31 pm
BIG REPORT : प्रभारी मंत्री ने किया मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 8 करोड़ 17 लाख के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, जग्गाखेड़ी एवं सूरी गांव की विकास यात्रा में हुए सम्मिलित, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर। जिले के प्रभारी मंत्री तथा औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग मध्यप्रदेश शासन के मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव आज मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव जग्गा खेड़ी एवं सूरी में विकास यात्रा के दौरान सम्मिलित हुए। विकास यात्रा के दौरान प्रभारी मंत्री ने मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 8 करोड़ 17 लाख 89 हजार रुपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस दौरान गांव जग्गा खेड़ी में प्रभारी मंत्री ने 47 लाख रुपए की लागत से निर्मित 8 एमवीए क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर का लोकार्पण किया। 27 लाख 95 हजार रुपए की लागत से निर्मित गांव बैखेड़ा की नल जल योजना का लोकार्पण किया। 17 लाख 75 हजार की लागत से निर्मित सुदूर सड़क का लोकार्पण किया। 6 लाख 28 हजार की लागत से निर्मित नवीन चेकडेम निर्माण का लोकार्पण। 2-2 लाख की लागत से निर्मित ग्राम बैखेड़ा एवं नावनखेड़ी प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री वाल का लोकार्पण किया। ग्राम सूरी में 6 करोड़ 90 लाख 97 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाले हाई स्कूल भवन का भूमि पूजन एवं 23 लाख 64 हजार की लागत से निर्मित खेत सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। विकास यात्रा के दौरान पात्र हितग्राहियों को शासन की जन हितेषी जन कल्याणकारी योजनाओं के स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए।कार्यक्रम के समय मंदसौर जनपद अध्यक्ष बसंत शर्मा, नानालाल अटोलिया मुकेश काला सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, कलेक्टर दिलीप कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक अनुराग सूजानिया, बड़ी संख्या में ग्रामीण जन, पत्रकार मौजूद थे। विकास यात्रा के दौरान प्रभारी मंत्री द्वारा कहा गया कि मध्य प्रदेश पर पूरे देश को गर्व है। मध्यप्रदेश की सौर ऊर्जा की वजह से दिल्ली की मेट्रो चल रही है। आज मध्य प्रदेश की विकास दर 19.76% है, जो कि देश की सबसे सर्वश्रेष्ठ विकास दर है। मध्यप्रदेश में 3 हजार किलोमीटर की सड़कों का जाल है। जो कि विकास को दर्शाता है। इन सड़कों के कारण आज आवागमन में बिल्कुल भी समय नहीं लगता और उस वजह से विकास की रफ्तार और तेजी से बढ़ी है। मध्य प्रदेश सरकार ने जन्म, शिक्षा, विवाह, मृत्यु के समय पर भी अनेक अनेक योजनाएं बनाई। जिसका लाभ हर पात्र को उठाना चाहिए। सीईओ जनपद को निर्देश देते हुए कहा कि पीएम आवास अंतर्गत सभी पात्र व्यक्तियों को जोड़ें। जिससे 2024 तक सभी के आवास बन सके। योजनाओं का जन-जन तक विस्तार हो, ऐसा हम सभी का प्रयास है। विकास यात्रा के दौरान योजनाओं के क्रियान्वयन में जो कमियां तथा कठिनाइयां सामने आई है, उनको तुरंत दुरुस्त किया जाएगा। जितने भी आवेदन आए हैं, उन सभी का निराकरण होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE