जीरन। प्राचार्य को महामहिम राष्ट्रपति का नाम नहीं पता विकास यात्रा में विधायक दिलीप सिंह परिहार द्वारा पूछे गए, सामान्य तौर पर सामान्य ज्ञान के प्रश्न का उत्तर देने में असमर्थ रहने वाले बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जीरन के प्रभारी प्राचार्य आनंदीलाल गायरी से प्राचार्य का प्रभार वापिस लिया गया। इस मामले को लेकर वाईस आफ एमपी ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी। जिसको देखकर आदेश आज जिला शिक्षा अधिकारी सीके शर्मा ने जारी आदेश जारी किया है। अब बालक उमावि जीरन के प्राचार्य का प्रभार बीएल जावरिया को अतिरिक्त प्रभार के रूप में सौपा गया है।
ज्ञातव्य रहे कि विकास यात्रा के दौरान दिलीप सिंह परिहार द्वारा प्रभारी प्राचार्य आनंदीलाल गायरी से पूछा था कि महामहिम राष्ट्रपति का नाम क्या है तो वे जवाब नही दे पाए थे। तत्समय विधायक दिलीप सिंह परिहार को गुस्सा आ गया था, और अनुशासन का अभाव भी था।