रतलाम। जिले के नगरीय क्षेत्रों में आयोजित की गई विकास यात्रा 184 वार्डों में पहुंची। इनमें रतलाम नगर निगम क्षेत्र के 49 तथा नगर पालिका परिषद जावरा के 30 वार्ड शामिल है। इसके अलावा आलोट, ताल, बडावदा, पिपलोदा नामली, सैलाना तथा धामनोद के 15-15 वार्डों में यात्रा पहुंची। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि नगरीय क्षेत्रों में विकास यात्रा के दौरान 21 हजार 264 आवेदन प्राप्त हुए, इनमें से 20 हजार 886 आवेदन स्वीकृत किए गए। विकास यात्रा के दौरान नगरीय क्षेत्रों में बड़ी संख्या में भूमिपूजन, लोकार्पण किए गए। 10 करोड़ 60 लाख 24 हजार रूपए लागत के 47 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया।
वहीं 3 करोड़ 64 लाख 29 हजार रूपए लागत के 10 निर्माण कार्यों का लोकार्पण हुआ। क्रमांक- 290/510/2023विभागीय कर्मचारियों को नियमित टीकाकरण का दो दिवसीय प्रशिक्षण दियारतलाम 25 फरवरी 2023/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रभाकर ननावरे ने बताया कि 5 साल 7 बार छूटे ना टीका एक भी बार के मुख्य संदेश पर आधारित जिला स्तरीय टीकाकरण संपन्न किया गया। टीकाकरण कार्यक्रम के दौरान जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर रविंद्र कुमार पाल के मार्गदर्शन में आशीष चौरसिया जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर वर्षा कुरील, सैयद अली बीसीसीएम, लोकेश वैष्णव, विपिन शर्मा, निलेश चौहान आदि ने जिले के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को नियमित टीकाकरण के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया।
प्रशिक्षण के दौरान टीकाकरण करने के कौशल के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और हैंड्स ऑन आधारित प्रशिक्षण प्रदान करते हुए कार्य आधारित प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद डॉक्टर वर्षा से अनुरोध किया कि अपने बच्चों को 5 वर्ष की आयु तक टीकाकरण अवश्य कराएं और 12 जानलेवा बीमारियों से बचाएं।