नीमच। रेलवे ने होली के त्योहार के पूर्व रेल यात्रियों को होली स्पेशल ट्रेनों की सौगात दी है। रेलवे दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को संचालन की अनुमति प्रदान करने के साथ ही इसका शेड्यूल भी जारी कर दिया है। इन दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों में से एक जोड़ी ट्रेन नीमच-मंदसौर-चित्तौड़ के रास्ते संचालित होगी।
रतलाम रेल मंडल से मिली जानकारी के अनुसार रेलवे होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने जा रहा है। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल से होकर अहमदाबाद से पटना एवं मुम्बई सेंट्रल से भगत की कोठी के लिए दो जोड़ी होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन स्पेशल किराये के साथ किया जाएगा।
गाड़ी संख्या 09417 अहमदाबाद-पटना स्पेशल 06 मार्च 2023 सोमवार को अहमदाबाद से चलेगी। वहीं गाड़ी संख्या 09418 पटना-अहमदाबाद स्पेशल 07 मार्च 2023 मंगलवर को रात 11.45 बजे पटना से चलेगी। इन स्पेशल ट्रेनों का दोनों दिशाओं में नडियाड, छायापुरी, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, भरतपुर, अछनेरा, मथुरा जंक्शन, कासगंज, फर्रुखाबाद, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर सिटी, वाराणसी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा एवं दानापुर स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।
यह ट्रेन गुजरेगी नीमच-मंदसौर-चित्तौड़ के रास्ते-
गाड़ी संख्या 09093 मुम्बई सेंट्रल भगत की कोठी स्पेशल 04 मार्च 2023 शनिवार को मुम्बई सेंट्रल से सुबह 09.30 बजे चलेगी जो रविवार सुबह 9.30 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 09094 भगत की कोठी-मुम्बई सेंट्रल स्पेशल 05 मार्च 2023 रविवार को भगत की कोठी से रात 12.15 बजे चलेगी जो सोमवार सुबह 11.45 बजे मुंबई पहुंचेगी। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसिराबाद, अजमेर, ब्यावर, मारवाड़, पाली मारवाड़ एवं लूनी स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।