मनासा। जनपद पंचायत परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में पंजीकृत 10 जोड़ो का विवाह गायत्री परिवार द्वारा संपन्न कराया गया। इस अवसर पर आशीर्वाद देने विधायक माधव मारू, एसडीएम पवन बारिया, जनपद सीइओ मेश्राम, जनपद अध्यक्ष कामेरी बाई, जनपद उपाध्यक्ष मोहन गुर्जर उपस्थित रहे। शासन की ओर से 38 हजार का घरेलू सामान व 11 हजार का चेक नवविवाहित जोड़े को दिया गया।