BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान.. <<     KHABAR : कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही 25 लीटर ओपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेगें तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष, मिथुन और कन्या राशि वालों को मिल.. <<     BIG NEWS : लोकसभा चुनाव से पहले नीमच के जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्य प्रदेश ने.. <<     KHABAR : राणापुर में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : व्यय लेखा एवं शेडो रजिस्टर का प्रथम.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र के भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वछता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य.. <<     BIG NEWS : रामपुरा का आवारा सात मोहल्ला और जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वीप मतदाता जागरूकता अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : आन-बान और शान से, सरकार बने मतदान से, स्वीप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 7, 2023, 7:24 pm
KHABAR : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन, मुख्य अतिथियों ने किया पृरस्कृत, पढ़े खबर 

Share On:-

आगर मालवा। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को सामुदायिक भवन गांधी उपवन आगर में जिला स्तरीय महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नाबाई चौहान, मुख्य आतिथ्य एवं साधना रणदा, आभा चौपडा, र्प्राचार्य शासकीय नेहरू कॉलेज डॉ. रेखा गुप्ता, बाल कल्याण समिति सदस्य सोनल नाईक के विशेष आतिथ्य में आयोजित किया गया। समारोह का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया, इसके पश्चात कन्या पूजन कर कन्याओं को उपहार भेंट किये गये। कार्यक्रम के प्रारंभ में सहायक संचालक रीना शर्मा द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। 

कार्यक्रम को उद्बोधित करते हुये आभा चौपड़ा द्वारा महिलाओं के अधिकार एवं सम्मान हेतु समाज में महिलाओं की सहभागीता एवं विकास के अवसर प्रदान किये जाने हेतु स्वयं महिलाओं को आगे आने हेतु प्रेरित किया गया कार्यक्रम में मुन्नाबाई एवं डॉ. रेखा गुप्ता द्वारा भी अपने अनुभव को साझा करते हुये संबोधित किया गया। इसके पश्चात राज्य स्तर पर हॉकी खेल में प्रतिनिधित्व करते हुये जिले का नाम रोशन करने वाली खिलाडी प्राची शर्मा तथा कराते में राष्ट्रीय स्तर पर जिलें का नाम रोषन करने वाले खिलाडी श्रुति सागर को प्रषस्ति पत्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता में महाविद्यालयीन, कक्षा 09 से कक्षा 12 वीं तथा कक्षा 08 वी तक की प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रषस्ति पत्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। मध्यप्रदेष स्थापना दिवस के अवसर पर ही जिला स्तरीय व्यजंन प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग हेतु बनाये गये व्यजंनों की प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं को प्रषस्ति पत्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। 

महिला सशक्तिकरण आर्थिक उत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं पर्यवेक्षकों का भी प्रषस्ति पत्र एवं सुरजने का पौधा भेंट कर सम्मान किया। समारोह में कलेक्टर कैलाश वानखेड़े द्वारा किए गए नवाचार’ हर ऑगन सुरजना अभियान ’’ के तहत सुरजने के पौधों का वितरण उद्यानिकी विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन सहायक संचालक रीना शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर सहायक संचालक भारती अवास्या, परियोजना अधिकारी मनिषा चौबें, अनुप श्रीवास्तव, इरफान अंसारी सहित विभागीय अधिकारी/कर्मचारी एवं मातृ शक्ति उपस्थित रही। कार्यक्रम के अंत में सहायक संचालक भारती अवास्या द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE