BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 2, 2024, 8:06 pm
BIG NEWS : नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सांसद सुधीर गुप्ता का खडावदा मंडल में तूफानी जनसंपर्क, मतदाताओं से मांगा आशीर्वाद, बोले- मोदी सरकार ने 25 करोड परिवारों को गरीबी रेखा से उपर लाने का काम किया, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर/नीमच। कांग्रेस ने 60 साल तक देश में राज किया वह कहते रह गए कि देश से गरीबी हटा देंगे। गरीबी तो हटा नहीं पाए गरीबों को हटा दिया। कांग्रेस ने देश का नहीं बल्कि अपना विकास किया है। जबकि नरेन्द्र मोदी सरकार के 10 साल के कार्य बेमिसाल रहे। उन्होने 25 करोड परिवारों को गरीबी रेखा से उपर लाने का काम किया है। देश में अमीरी गरीबी का अंतर कम हो रहा है। यह बात सांसद सुधीर गुप्ता ने खडावदा मंडल के ग्रामों में जनसंपर्क के दौरान कही। 

उन्होंने कहा कि मोदी ने देश के आम नागरिकों को देखते हुए योजनाएं चलाई। जिसका आज आम लोगें को लाभ मिल रहा है। आज 80 करोड लोगों को मुफ्त अनाज मिल रहा है। आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख का इलाज निशुल्क मिल रहा है। किसानों को सम्मान निधी मिल रही है। हर वर्ग को ध्यान में रखकर मोदी सरकार ने काम किया है। आगे भी इसी लक्ष्य को लेकर काम करना है। 13 मई को हर घर से एक-एक मतदाता को वोट डालने के लिए आगे आना है, अशिर्वाद प्रदान करना है।

गुरूवार को भाजपा प्रत्याशी सांसद सुधीर गुप्ता ने खडावतदा मंडल के साठखेखा,पनवाडी, ढाबला मोहन, चचावदा पठारी,ढलमु, देथली बुजुर्ग, देथली खुर्द, खडावदा, सेमरोल, बरखेडा गंगासा, पिपलिया जत्ती, ढाबा गांवो में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान सुधीर गुप्ता ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में संसदीय क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए है। चाहे वह शिक्षा के क्षेत्र में करोडो की लागत से महाविघलयों के भवन का निर्माण हो या केन्द्रिय विघालय के निर्माण से क्षेत्र में शिक्षा की नई अलख जगेगी। पर्यटन के क्षेत्र में 2 करोड 50 लाख रूपए की लागत से बुद्व सर्किट अंतर्गत धर्मराजेश्वर एवं चतुर्भुज नाले के सौंदर्यीकरण, गांधी सागर में हिंगलाज रिसोर्ट का निर्माण होने से पर्यटन को बढावा मिलने के साथ अन्य गतिविधियां बढेगी। उर्जा के क्षेत्र में सुवासरा जिले के ग्राम रूणीजा में सोलर प्लांट खुलने से उर्जा के क्षेत्र में फायदा मिलेगा। गरोठ सिंचाई परियोजना, वहीं भानपुरा नहर योजना, सुवासरा- शामगढ सिंचाई परियोजना, कयामपुर सिंचाई परियोजना से क्षेत्र की भूमि सिंचित होने से किसानों की आय दुगुनी होगी। सडक निर्माण में भी दस वर्षाे में गांवो की दशा बदल दी है। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे की सौगात हो या गरोठ-उज्जैन फोर लेन निर्माण,जावरा सीतामउ मार्ग निर्माण, भैसोंदा मंडी से भानपुरा मार्ग व्हाया लोटखेडी मार्ग का निर्माण से क्षेत्र में आवागमन के साथ व्यापार व्यवसाय भी बढेगा। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों के पक्के मकान बनाने के सपने भाजपा सरकार में ही पुरे हुए है। आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख तक का इलाज निशुल्क अस्पतालों में हो रहा है।

गरोठ विधायक चंदरसिंह सिसोदिया ने कहा कि मोदी सरकार की हर योजनाओं के साथ क्षेत्र में सडक,शिक्षा,स्वास्थ्य के साथ कृषि क्षेत्र में कई कार्य सांसद सुधीर गुप्ता के 10 साल के कार्यकाल में हुए है। सडकों के आधुनिकरण ने आज क्षेत्र की दशा और दिशा बदल दी है। गरोठ- उज्जैन फोर लेन मार्ग बनने से क्षेत्र में और उन्नति के पंख लग जाएंगे। एक बार फिर मोदी सरकार बनाने में सहयोग कर सुधीर गुप्ता को विजयश्री का आशीर्वाद प्रदान करें। लोकसभा चुनाव संयोजक देवीलाल धाकड ने कहा कि रेलवे, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि के साथ हर क्षेत्र में संसदीय क्षेत्र में विकास हुआ है। शामगढ स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना में आधुनिकरण हो या सिंचाई परियोजनाओं से क्षेत्र की भूमि के सिंचित होने से किसान लाभान्वित हुए हैं। सडक निर्माण होने से ग्रामीणों का रास्त सुगम होने से आवागमन सुगम हुआ है। 

जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनुप्रिया यादव ने कहा कि दस वर्षाे में मोदी जी के नेतृत्व में सांसद सुधीर गुप्ता ने क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं छोडी है। जिला उपाध्यक्ष राजेश गिरोठिया, विधानसभा संयोजक रणजीत सिंह, मंडल अघ्यक्ष चन्द्रप्रकाश पंडा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विक्रमसिंह महुवा, पूर्व जनपद अध्यक्ष भगवान सिंह चौहान, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल गुर्जर, पिछडा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमर सिंह मीणा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रंजना पंडा, मीनल चौरडिया, मंडल उपाध्यक्ष सीताराम चारण, दिनेश पाटीदार, महेन्द्र सिंह पावटी, राहुल पाटीदार, कार्यकर्तागण, डॉ. दयाल रावत, मिडिया संयोजक अनुराग वर्मा सहित मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


बोहरा समाज के धर्मगुरू का मुख्यमंत्री डा मोहन यादव व भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने लिया आशीर्वाद
मंदसौर - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को जावरा पहुंचे। सांसद सुधीर गुप्ता ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री के साथ दाउदी बोहरा समाज के 53 वें धर्मगुरु सैयदना आली कदर मुफद्दल सैफुद्दीन साहब का स्वागत कर आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप,, जावरा विधायक राजेंद्र पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने धर्मगुरु सैयदना साहब से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। धर्मगुरु ने सीएम को शाल उड़ाकर आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने कहा कि बोहरा समाज देश भक्ति के साथ समृद्धशील है व देश भक्त भी है। समाज के रोम- रोम में व्यापार के साथ जुड़ कर भारत की सेवा का संकल्प समाजजनों में है। समाज के धर्मगुरु का अभिनंदन है। विकास के पथ पर प्रदेश में नई गाथा लिखेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE