BREAKING NEWS
KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<     NEWS : नगर भाजपा की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने.. <<     शाजापुर के कालापीपल में विकास का तोहफा,.. <<     शाजापुर के कालापीपल में विकास का तोहफा,.. <<     NEWS : श्रीगंगानगर घटना पर संत समाज में आक्रोश,.. <<     KHABAR : संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने किया.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई को निकलेगी.. <<     KHABAR : महाराष्ट्र में जलभराव से रेल संचालन.. <<     KHABAR :पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में 11वीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 2, 2024, 6:00 pm
KHABAR : संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी तरुण राठी पहुंचे गुना, मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, बुजुर्ग मतदाताओं का किया सम्मान, पढे़ खबर 

Share On:-

गुना। लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे एवं चौथे चरण के जिलों में स्थित प्रत्येक मतदान केन्द्र पर ष्चलें बूथ की ओरष् अभियान जारी है। अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों/गतिविधियों के निरीक्षण के लिये नियुक्त संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी तरुण राठी ने आज राघौगढ़, चांचौड़ा विधानसभा में आयोजित गतिविधियों का निरीक्षण किया।


उन्होंने चांचौड़ा विधानसभा अंतर्गत खतौली मतदान केंद्र का निरीक्षण किया गया। उन्होंने मतदाता पर्ची के शतप्रतिशत वितरण के संबंध में, मतदान केंद्रों पर मूलभूत आवश्यक सुविधाओ के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही वरिष्ठ मतदाताओं का शाल, श्री फल, माला से सम्मानित किया गया।जनपद पंचायत राघौगढ़ की ग्राम पंचायत आवन का आदर्श मतदान क्रमांक 94, 96- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, आवन और ग्राम पंचायत सुंदरखेडी का आदर्श मतदान केंद्र क्रमांक 103 शासकीय प्राथमिक विद्यालय सुंदरखेड़ी का निरीक्षण किया गया।


निरीक्षण के दौरान स्वीप गतिविधि अंतर्गत आगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा द्वारा रंगोली, हाथों में मेहदी लगाकर एवम मतदान करने की शपथ दिलाकर मतदाताओं को 7 मई को मतदान करने के लिए जागरूक किया। बूथ चलें अभियान के तहत बीएलओ एवं बूथ अवेयरनेस ग्रुप के सदस्यों की द्वारा मतदाता जागरूकता रैली एवं घर घर पीले चावल देकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान सहायक रिटर्निंग ऑफिसर राघौगढ़ आर अंजली, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर चांचौड़ा विकास कुमार आनंद, तहसीलदार राघौगढ़ अनुराग जैन, सीईओ जनपद राघौगढ़ शैलेन्द्र यादव उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE