शिवपुरी। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज शिवपुरी जिले के कोलारस विधानसभा पहुंचे यहाँ उन्होंने गुना- शिवपुरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के पक्ष में चुनावी सभा की। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया की दूरदृष्टि बहुत अच्छी है। वह सही समय पर कांग्रेस को छोड़कर भारती जनता पार्टी में आ गए, क्योंकि आज कांग्रेस के पास अब न दशा है न दृष्टि बची है। मैं अपने चौथे कार्यकाल में अगर लाड़ली बहना योजना ला पाया तो उसका श्रेय ज्योतिरादित्य सिंधिया को जाता है। न सिंधिया कांग्रेस की सरकार गिराते और न में योजना ला पाता। अब मैं और सिंधिया साथ दिल्ली जाने वाले हैं। वहां खाली-पीली नहीं बैठेंगे। ऐसी सौगातें लाएंगे कि दुनिया देखती रह जाएगी।पूर्व सीएम ने इंडियन गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि एनडीए सरकार में पीएम नरेंद्र मोदी हैं और कल भी पीएम नरेंद्र मोदी ही होंगे, लेकिन कांग्रेस उन्हें बताए कि इंडी गठबंधन का प्रधानमंत्री कौन बनेगा - धन्नू, पन्ना, कल्लू, मुन्ना, जुम्मन या छच्चू में से कौन बनेगा। इस लिए कांग्रेस को अंधेरे में वोट देने से कोई फायदा नहीं है।