छतरपुर। कोतवाली पुलिस ने आज बड़ी कार्यवाही करते हुए 25 लीटर ओपी जहरीली केमिकल युक्त शराब सहित महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला का नाम मुन्नी उर्फ अफसाना खातून पत्नि महबूब खान निवासी नई बस्ती टौरिया मोहल्ला छतरपुर बताया जा रहा है।
25 लीटर ओपी जहरीली कैमिकलयुक्त अवेध शराब जब्त करते हुए आबकारी अधिनियम 49 ए तहत कार्यवाही की गई। उक्त महिला पर पहले से भी अपराधिक प्रकरण दर्ज है। आरोपी महिला को महोबा रोड नई बस्ती तिगड्डा के पास से सुबह लगभग 11 बजे पकड़ा गया। महिला पर पहले भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इन पर नशीले इंजेक्शन सहित अन्य अवैध सामग्री बेचने के मामले दर्ज हैं।