BREAKING NEWS
NEWS : मृत्यु को महोत्सव बनाकर आत्मा को मोक्ष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्कूल कॉलेजों के प्राचार्याे का सम्मेलन 24.. <<     KHABAR : समुदाय से जुड़े डेंगू पर नियंत्रण रखे थीम.. <<     NEWS : विश्व विख्यात चित्तौड़ दुर्ग के संरक्षण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश खेल अकादमी वाटर स्पोर्ट्स के.. <<     NEWS : उपराष्ट्रपति भैरो सिंह शेखावत की 14वीं.. <<     KHABAR : ग्रामीण प्रतिभा प्रोत्साहन मंच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : उज्जैन में कम्प्यूटर और गारमेंट की.. <<     KHABAR : कमीशन का लालच देकर साइबर फ्राड 1 लाख 80 हजार.. <<     KHABAR : 2 किलोमीटर दूर है नर्मदा नदी फिर भी नहीं.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेगें तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ और तुला राशि वालों को हो सकती हैं.. <<     NEWS : बाल वैज्ञानिक कोई ऐसा काम करें, जिससे.. <<     BIG NEWS : राष्ट्र संत श्री कमल मुनि कमलेश का नाम.. <<     NEWS : थाने स्तर के टॉप 10 में चयनित अवैध अफीम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 2, 2024, 6:16 pm
NEWS : अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस-2024 के अवसर पर महिला मेला का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य और पोषण की दी जानकारी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर   

Share On:-

चित्तौड़गढ़। प्रयास संस्था द्वारा सामाजिक सुरक्षा परियोजना के अंतर्गत अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य का अधिकार विषय पर महिला मेले का आयोजन राजस्थान पेंशनर भवन, शाखा चित्तौडगढ में किया गया। इस कार्यक्रम में जिले में कार्यरत विभिन्न नागरिक संगठनों के प्रतिनिधी, प्रबुद्व नागरिक, चित्तौडगढ विकास खण्ड के ग्राम पंचायत उदपुरा, घटियावली, नेतापवलगढ पाछली, एराल एवं मानपुरा क्षेत्र के ग्रामीण महिलाएं एवं श्रम विभाग, पुलिस विभाग, नगर परिषद, महिला एवं बाल विकास विभाग, महिला अधिकारिता विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों और संस्था के जन अधिकार प्रहरियों आदि ने भाग लिया। कार्यक्रम प्रभारी रामेश्वर शर्मा प्रयास ने सभी संभागियों का स्वागत करते हुए सम्मेलन का उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। महिला हिंसा, बाल विवाह एवं लिंग आधारित हत्या रोकने के लिए सभी संवेदनशील होकर समुदाय को जागरूक करने के लिए निरन्तर प्रयास करने होंगे। दिनेश कुमार यादव, सेक्टर समन्वय धरियावद जिला प्रपातगढ द्वारा प्रस्तुत महिला चेतना से संबंधित समूह गीत से कार्यकम्र का शुभारम्भ किया।
जन स्वास्थ्य वैज्ञानिक डॉक्टर नरेंद्र गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि नरेगा में काम करने वाले व्यक्तियों के लिए सरकार द्वारा नरेगा कानून के तहत मिलने वाली सुविधाएं सभी को समान रूप से मिले और समय पर मिले साथ ही कार्यस्थल पर नरेगा श्रमिकों के लिए आवश्यक सुविधाएं का होना आवश्यक है। महिलाएं सशक्त होगी तो समाज सशक्त होगा। शिक्षा से ज्ञान का विकास तथा सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है। उन्होंने बताया कि राजस्थान के गांव में विशेष रूप से बच्चों को पूर्ण रूप से पोषण नहीं मिल पाता है जिससे वह कुपोषित होते हैं तथा कुछ बच्चे कुपोषण के शिकार होने से उनकी मृत्यु भी हो जाती है। इससे बचने के लिए मां को संपुष्ट भोजन मिले। 
सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉ ताराचंद गुप्ता जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी चित्तौडगढ ने बताया कि गांव में आज भी वंश वृद्धि को लेकर लोगों की सोच यह है कि अगर बेटा जन्म लेगा तो उनका वश चलता रहता है, बेटी को पराया समझा जाता है लेकिन आज बेटियां अपने मां-बाप परिवार का नाम रोशन कर रही हैं, उनका सम्मान होना चाहिए। इसीलिए बेटियों के जन्म पर राजश्री योजना सरकार ने चला रखी हैं। इस योजना के तहत 50000 रूपए की राशि बेटी के नाम से अलग-अलग किस्तों में दी जाती हैं गांव के अच्छे पोषण के लिए पोषण वाटिका तैयार करनी चाहिए जिसमें सब्जियां उगाएं जिससे स्वास्थ्य में वृद्धि और शरीर स्वस्थ रहता है सभी महिलाओं को पूरा न्यूट्रीशन मिलना अनिवार्य है। आज भी गांवों में बाल विवाह हो रहे हैं कम उम्र में बेटियों की शादियां होने की वजह से जल्दी मां बन जाती है जिससे उनका शरीर पूरी तरह से विकसित नहीं हो पाता है और वह हमेशा ही कुपोषण की शिकार रहती है। सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में कई प्रकार की योजनाएं महिलाओं के लिए संचालित कर रखी है जिसमें गर्भवती को अस्पताल लाने के लिए 104 की सुविधा जननी सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा योजना, राजश्री योजना इत्यादि योजनाओं का लाभ सभी को मिले इस हेतु सभी गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में जापा करवाना चाहिए अगर अस्पताल में प्रसव होता तो मां और जन्म लेने वाले बच्चे की स्वास्थ्य जांच होगी और उनका पूर्ण इलाज मिलेगा और वह स्वस्थ रहेगा।

सामाजिक कार्यकर्ता एवं मजदूर नेता प्रभात कुमार सिन्हा ने , पूर्व सरपंच एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रभु लाल भील करजाली ने भी विचार व्यक्त किये। 
 मुकेश कुमार, श्रम निरीक्षक, श्रम विभाग चित्तौडगढ ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले में श्रमिकों के हित में अनेक योजनाएं संचालित हो रही है। उन्होंने बालश्रम उन्मूलन के लिए पहल करने की अपील की। श्रमिकों के हित में रोजगार, न्याय एवं सुरक्षा हेतु विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए राजस्थान मजदूर अधिनियम और बालश्रम अधिनियम की जानकारी प्रदान की। 
रुची भूकल उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग ने महिलाओं स्वास्थ्य एवं पोषण के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होने आंगनवाड़ी पर मिलने वाले पोषण आहार को महिलाओं और बच्चों को खाने के बारे में सलाह दी। समता भटनागर, समन्वयक, महिला बाल विकास विभाग चित्तौडगढ ने विभाग द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं एवं उद्देश्यों के साथ ही केंद्र द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में अवगत कराया। पुलिस हेडकास्टेबल सुशीला जाट ने महिलाओं को उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं टोल फ्री नं 112, 181 आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। अधिकार प्रहरी नवगण लाल चारण गढवाडा, प्रयास सेक्टर समन्वयक माधवलाल मेघवाल एवं रामचंद्र भील ने विचार रखे। चाइल्ड लाइन टीम सदस्यों ने बच्चो की सहायता के लिए संचालित टॉल फ्री नं 1098 के बारे में जानकारी प्रदान की। 
आधारशिला शिक्षण षिविर अमरपुरा की बालिकाओ द्वारा बालविवाह रोकथाम और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए गीत एवं नृत्य के माध्यम से महिलाओं को जागरूकता का संदेष प्रदान किया। प्रेमलता भाटी प्रभारी  भदेसर ने बालिकाओं की शिक्षा को लेकर उनके द्वारा किये जा रहे कार्यो के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सुनील कुमार झा पूर्व प्रशासनिक अधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायत में महिलाओं की भागीदारी सुनिष्चित होनी चाहिए। रेहाना परवीन जन साहस संस्थान चित्तौडगढ ने महिला हिंसा उन्मूलन के लिए पैरवी की। संगीता त्यागी ने एचआईवी एड्स की रोकथाम के लिए विभिन्न उपायों के बारे में जानकारी प्रदान की। नारायण लाल बैरवा नवाचार संस्थान कपासन ने बाल विवाह रोकथाम के लिए उपस्थित संभागियों से शपथ दिलवाई। सभी संभागियों को जागरूक करने के लिए प्रयास सहित चाइल्ड लाइन, बाल अधिकारिता विभाग, नवाचार संस्थान, घरेलु कामगार महिला संगठन, सखी सेंटर, जन साहस संस्थान, अर्पण सेवा संस्थान, महिला बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, महिला अधिकारिता विभाग द्वारा कॉर्नर लगाकर संबंधित विभाग के सेवा प्रदाताओं द्वारा जानकारी साझा की गयी। इस कार्यक्रम मे वंदना दशोरा, भरत शर्मा जिला समन्वयक क्षय रोग विभाग, प्रयास सेक्टर समन्वयक राया लाल मीणा, मंजू मीणा, पंकज कुमार गर्ग, सीमा कंवर, फूलषंकर शर्मा, श्याम लाल प्रजापत सहित जन अधिकार प्रहरियों ने संदर्भ सेवाएं प्रदान की। महिलाओं ने मनरेगा एवं श्रमिक हितो के लिए  मुख्यमंत्री राजस्थान को ज्ञापन प्रेषित किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE