BREAKING NEWS
सतना में सस्पेंड उपयंत्री सतीश समेले का बड़ा.. <<     KHABAR : सूराखेड़ी में ग्रामीणों के सहयोग से तालाब.. <<     KHABAR : राम मंदिर विवाद के बीच ओंकारेश्वर की.. <<     नाना पटवारी का बड़ा खुलासा, चार साल पहले करता.. <<     रतलाम पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिना नंबर की 'थार'.. <<     KHABAR : दो प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग तेज,.. <<     BIG REPORT : दिनभर की गर्मी के बाद मंदसौर में बरसे.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान को लेकर स्वास्थ्य.. <<     REPORT : आरआरसी वसूली में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर.. <<     KHABAR : अवमानना मामले में हाई कोर्ट सख्त, एसीएस,.. <<     KHABAR : एनडीआरएफ ने छात्राओं को सिखाए आपदा से.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा पर फोकस, पॉक्सो एक्ट के.. <<     एकादशी पर बरखेड़ा पंथ से निकली विशाल पैदल.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई को निकलेगी.. <<     KHABAR : रेल मंत्री से मिले रीवा सांसद जनार्दन.. <<     KHABAR : योगिनी एकादशी पर श्री श्याम दरबार में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 17, 2024, 10:57 am
KHABAR : समुदाय से जुड़े डेंगू पर नियंत्रण रखे थीम पर राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया, सीएमएचओ डॉ. आनंद चंदेलकर ने किया सांकेतिक रैली का शुभारंभ, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। समुदाय से जुड़े डेंगू पर नियंत्रण रखे अन्तर्गत मनाया गया। इस थीम का तात्पर्य विश्व समुदाय से जुडकर जागरूकता के माध्यम से डेंगू पर नियंत्रण किया जा सकता हैं। कार्यक्रम अन्तर्गत स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं द्वारा सांकेतिक जनजागरूकता रैली एवं कार्यशालाओं का आयोजन शहर एवं सभी विकासखण्ड स्तर पर किया गया। सांकेतिक रैली का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आनन्द चन्देलकर की उपस्थित में जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. प्रमोद प्रजापति, सहायक मलेरिया अधिकारी नरवेसिंह वसुनिया द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में राजेन्द्र पालीवाल, प्रवीण गामड, संदीप विजयवर्गीय, सुनील दुबे, विकास पटेल एल.डी.सी.एम.आई.एस. एवं शहरी आशा कार्यकर्ता और एण्टी लार्वा टीम मलेरिया विभाग के कर्मचारियों द्वारा उपस्थित होकर भाग लिया। जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा आमजन को डेंगू बिमारी के प्रति जागरूक रहने एवं समय पर जांच एवं उपचार, बचाव संबंधी जानकारी दी गई। रतलाम जिले में वितरित की गई कीटनाशी दवाईयुक्त मच्छरदानियों के उपयोग को आशा कार्यकर्ता के माध्यम से बढावा दिये जाने हेतु अपील की गई। कार्यशाला के दौरान सभी उपस्थित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर डेगू से बचाव एवं जनजागरूकता संबंधी शपथ भी दिलाई गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आनन्द चन्देलकर, द्वारा राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर उपस्थित लोगों को डेंगू बीमारी के प्रति जागरूक रहने एवं समय पर जांच एवं उपचार संबंधी जानकारी दी गई। उपस्थित आशा कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र में सघन लार्वा सर्वे एवं फिवर सर्वे किये जाने हेतु निर्देशित किया। एन्टीलार्वा टीम द्वारा भी लगातार शहरी क्षेत्रों में लार्वा विनिष्टिकरण किये जाने हेतु निर्देश दिये गये। जिले के विकासखण्ड से ग्राम स्तर तक भी राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जा रहा हैं, जिसके अन्तर्गत स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं द्वारा ग्रामों में भम्रण कर बुखार रोगियों की जांच करना, मच्छरदानी का उपयोग करना, नारे लेखन कार्य और लोगो को डेगू बिमारी के प्रति आई.ई.सी के माध्यम से जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं। सहायक मलेरिया अधिकारी नरवे सिंह वसुनिया द्वारा आभार प्रकट किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE