इंदौर। गरीब तबके के किसान ने कबीर और मालवी भाषा को अपना मानकर गाना शुरू किया। ऐसे महान कलाकार कालूराम बामायिना को इस वर्ष भारत की राष्ट्रपति द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया। ऐसे कबीर एवं मालवी गायक को गीता रामेश्वरम् ट्रस्ट के तत्वावधान में सम्मानित किया गया।
ट्रस्ट के संरक्षक, अ.भा. कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं राष्ट्र कवि सत्यनारायण सत्तन व विशेष अतिथि पूर्व सहकारिता मंत्री राधेश्याम पटेल और जगदीश शर्मा द्वारा अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सत्तन ने कहा कि कबीर की विचारधारा को बढ़ाने वाले पद्मश्री बामनिया का सम्मान कर श्री गीता रामेश्वरम् ट्रस्ट ने प्रशंसनीय कार्य किया। कालूराम बामनिया ने अपनी ओजस वाणी से कबीर के भजन की प्रस्तुति दी। सम्मान समारोह में अनेक समाज- संगठनों के लोग शामिल हुए। समारोह का संचालन मदन परमालिया के किया।