छतरपुर। सिविल लाइन थाना अंतर्गत कमीशन का लालच देकर साइबर फ्राड करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है आरोपी युवक द्वारा 4 दुकानदारों से 1 लाख 80 हजार की ठगी की गई जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना अंतर्गत संजू अहिरवार नामक आरोपी युवक ने कियोस्क संचालकों को बैंक राशि को नगद राशि में तब्दील करने के नाम पर ठग लिया,दुकानदारों ने आरोपी युवक को पकड़कर सिविल लाइन पुलिस के हवाले कर दिया पूरे मामले में सिविल लाइन पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी युवक पर धारा 420,34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है थाना प्रभारी बाल्मीकि चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी युवक संजू अहिरवार को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया है और आरोपियों के खिलाफ धारा 420,34, के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना जारी है हम आपको बता दें कि आरोपी युवक द्वारा, कियोस्क संचालक, अमित कुमार साहू, एमपी आनलाइन संचालक सुखदेव अहिरवार, अजय कुमार पाल, सहित दिनेश कुमार द्विवेदी, के साथ भी बैंक राशि को नगद राशि में तब्दील करने के नाम पर ठगी की गई आरोपी युवक बड़े ही शातिर अंदाज में कियोस्क संचालकों के पास जाता है और बैंक राशि को नगद राशि में तब्दील करने के नाम पर कमीशन का लालच देकर ठगी की वारदात को अंजाम देकर रफूचक्कर हो जाता है पूरे मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित कियोस्क संचालकों ने एसपी आफिस पहुंचकर न्याय की गुहार लगाते हुए ज्ञापन सौंपा फिलहाल पूरे मामले में सीएसपी अमन मिश्रा ने निष्पक्ष कार्यवाही का आश्वासन दिया है।