उज्जैन। महाकाल वाणिज्य कॉलोनी में गुरुवार देर रात दो दुकानों में आग लग गई। जनहानि नहीं हुई, लेकिन 15 लाख का सामान जल गया।
महाकाल वाणिज्य कॉलोनी में अविनाश धवन और रेखा धवन की दुकानें घर के ग्राउंड फ्लोर पर हैं। रेखा सोनवी कलेक्शन और अविनाश अवि कंप्यूटर के नाम से दुकान हैं। गुरुवार रात 1 बजे लोगों ने अविनाश को फोन कर आग की सूचना दी। इसके बाद अविनाश दुकान पहुंचे, तब तक आग भड़क चुकी थी।
अविनाश ने बताया कि दमकल को सूचना देने के बाद हम लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी ने आकर आग पर काबू पाया। आग से दुकान में रखे कम्प्यूटर के पार्ट्स, फर्नीचर, तीन टीवी, कम्प्यूटर, एसी सहित कपडे़ की दुकान का भी सामान जल गया। करीब 15 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है।