BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 17, 2024, 10:47 am
KHABAR : ग्रामीण प्रतिभा प्रोत्साहन मंच के तत्वाधान में श्री अंबाधाम आरोग्य आश्रम पर श्रीराम कथा में पक्षियों के पेयजल हेतु मिट्टी के सकोरे किए वितरित, पढ़े मोहन नागदा की खबर 

Share On:-

नीमच। ग्रामीण प्रतिभा प्रोत्साहन मंच मध्यप्रदेश, जिला नीमच के तत्वावधान में पक्षी बचाओं अभियान अंतर्गत भीषण गर्मी में पक्षियों की प्यासे कंठों की प्यास बुझाने की दृष्टि से मिट्टी के सकोरे (जलपात्र) वितरित किए। 
उक्त संदर्भ में जानकारी देते हुए नीमच तहसील संयोजक धीरज बैरागी नेवड़ ने बताया कि मंच के प्रदेशाध्यक्ष दिलीप पाटीदार जावी और जावद विकासखंड संयोजक विनोद पाटीदार मालगड़ के नेतृत्व में धन्वन्तरी पीठाधीश्वर, श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर सुरेशानंद जी सरस्वती (गुरुजी) के सानिध्य में श्री अंबाधाम आरोग्य आश्रम निपानिया आबाद में श्रीराम कथा महोत्सव के दौरान मिट्टी के जलपात्र (सकोरे) वितरित किए। कथा के सप्तम दिवस की शुभारंभ बेला में श्री भागवत प्रवक्ता सुश्री फाल्गुनी बैरागी (मानस माधुरी) ने श्री रामकथा के दौरान ग्रामीण प्रतिभा प्रोत्साहन मंच मध्यप्रदेश (सामाजिक संस्था) के पक्षी बचाओं अभियान निमित्त मिट्टी के जलपात्र (सकोरे) लगाने के अभियान के लिये व्यास पीठ से कथा श्रवण कर रहे श्रोताओं, माताओं बहिनों को प्रेरित किया। 
उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा यह जो पुनीत अभियान चलाया जा रहा है हम सभी को इस अभियान में सहयोगी बनकर पक्षियों के बचाने के अभियान से जुड़ना चाहिये। मंच के पदाधिकारियों द्वारा महामंडलेश्वर श्री सुरेशानंद सरस्वती (गुरुजी) व कथा प्रवक्ता सुश्री फाल्गुनी बैरागी को एक-एक सकोरा भेंट किया और वितरण के लिए सकोरे समर्पित किए। मिट्टी के जलपात्र (सकोरा) अभियान की गुरुजी ने सराहना की और इस पुनीत अभियान में हर संभव सहयोग का आशीर्वाद दिया। सकोरा वितरण कार्यक्रम का संचालन सुधा महावर ने किया व आभार जावद विकासखंड संयोजक विनोद पाटीदार मालगड़ ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE