मंदसौर। जिला खेल अधिकारी विजेंद्र दवेड़ा द्वारा बताया गया कि मध्य प्रदेश शासन खेल विभाग द्वारा संचालित आवासीय वाटर स्पोर्ट्स अकादमी में सेलिंग विधा हेतु प्रतिभा चयन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे में जिले के 08 से 12 वर्ष की आयु वर्ग के प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन भोपाल से आए तकनीकि टीम के सदस्यों द्वारा खेल के निर्धारित माप दंड अनुसार करेंगे।
प्रतिभा चयन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों अपने साथ मूलनिवासी, जन्म प्रमाण-पत्र साथ लाना और आवश्यक स्पोर्ट्स किट में आना अनिवार्य होगा। चयन प्रक्रिया में भाग लेने हेतु खिलाड़ी 20 मई 2024 को शाम 4 बजे कार्यालय खेल विभाग हॉकी एस्ट्रो टर्फ मैदान एमआईटी चौराहा मंदसौर उपस्थित हो सकते है।