BREAKING NEWS
सतना में सस्पेंड उपयंत्री सतीश समेले का बड़ा.. <<     KHABAR : सूराखेड़ी में ग्रामीणों के सहयोग से तालाब.. <<     KHABAR : राम मंदिर विवाद के बीच ओंकारेश्वर की.. <<     नाना पटवारी का बड़ा खुलासा, चार साल पहले करता.. <<     रतलाम पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिना नंबर की 'थार'.. <<     KHABAR : दो प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग तेज,.. <<     BIG REPORT : दिनभर की गर्मी के बाद मंदसौर में बरसे.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान को लेकर स्वास्थ्य.. <<     REPORT : आरआरसी वसूली में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर.. <<     KHABAR : अवमानना मामले में हाई कोर्ट सख्त, एसीएस,.. <<     KHABAR : एनडीआरएफ ने छात्राओं को सिखाए आपदा से.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा पर फोकस, पॉक्सो एक्ट के.. <<     एकादशी पर बरखेड़ा पंथ से निकली विशाल पैदल.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई को निकलेगी.. <<     KHABAR : रेल मंत्री से मिले रीवा सांसद जनार्दन.. <<     KHABAR : योगिनी एकादशी पर श्री श्याम दरबार में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 17, 2024, 10:58 am
KHABAR : स्कूल कॉलेजों के प्राचार्याे का सम्मेलन 24 मई को, राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर प्राचार्याे से करेंगे चर्चा, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा 24 मई को प्राचार्य सम्मेलन (प्रिंसिपल कॉनक्लेव) का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन में संभाग और विक्रम विश्वविद्यालय के परिक्षेत्र में आने वाले महाविद्यालय और उज्जैन जिले के विद्यालयों के प्राचार्य भाग लेंगे। सम्मेलन का विषय विद्यार्थियों के समग्र विकास में एनईपी 2020 की भूमिका रखा गया है।


विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा 24 मई को करियर काउंसलिंग एवं जॉब फेयर के उद्घाटन के बाद प्राचार्य सम्मेलन (प्रिंसिपल कॉनक्लेव) का आयोजन किया जा रहा है, जो दोपहर 12 से 1 बजे के बीच होगा। कुलगुरू प्रो.अखिलेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिए विद्यालय, महाविद्यालय और विश्वविद्यालय ये तीनों नीति राष्ट्र निर्माण के अभिन्न अंग हैं, इसलिए इनका एक सूत्र में बांधकर कार्य करना आवश्यक है। जिससे इस नीति को लागू करने का उद्देश्य पूर्ण हो सके। कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि कॉनक्लेव में विक्रम विश्वविद्यालय के परिक्षेत्र में आने वाले महाविद्यालय और जिले के विद्यालयों के प्राचार्य भाग लेंगे। सम्मेलन के साथ में विद्यालयों और महाविद्यालयों के प्राचार्यों और शिक्षकों को विश्वविद्यालय में संचालित करीब दो सौ अस्सी से अधिक पाठ्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी, जिससे ये जानकारी अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंच सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE