BREAKING NEWS
KHABAR : जल संवर्धन और संरक्षण के लिए जन जागरण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कृषकों के लिए अल्पकालीन फसल ऋण की देय तिथि.. <<     KHABAR : कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में भू-अर्जन के.. <<     VIDEO NEWS: किसानों के लिए खुशखबरी लहसुन के दामों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 35 साल का नितिन और पत्नी साधना, जब होटल पर.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय डेंगू दिवस का आयोजन, जिले में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए मतदान कराने में.. <<     KHABAR : शासकीय आईटीआई में सत्र 2024-25 में प्रवेश के.. <<     NEWS : मृत्यु को महोत्सव बनाकर आत्मा को मोक्ष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्कूल कॉलेजों के प्राचार्याे का सम्मेलन 24.. <<     KHABAR : समुदाय से जुड़े डेंगू पर नियंत्रण रखे थीम.. <<     NEWS : विश्व विख्यात चित्तौड़ दुर्ग के संरक्षण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश खेल अकादमी वाटर स्पोर्ट्स के.. <<     NEWS : उपराष्ट्रपति भैरो सिंह शेखावत की 14वीं.. <<     KHABAR : ग्रामीण प्रतिभा प्रोत्साहन मंच के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 2, 2024, 4:21 pm
BIG NEWS : मंदसौर की जिला पुलिस और मुंबई कोर्ट का आदेश, जब एक्शन में आई खाकी तो तीन तस्करों के खिलाफ हुई ये बड़ी कार्रवाई, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले में पुलिस ने मुंबई कोर्ट के निर्देश पर तीन तस्करों के खिलाफ सफेमा की कार्रवाई करते हुए 8 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति के फ्रीजिंग की कार्रवाई की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसपी अनुराग सुजानिया ने जिले में अपराधों की समीक्षा बैठक के दौरान थाना प्रभारियों को तस्करी के मामलों में आरोपियों व उनके परिजनों की चल अचल संपत्ति की जानकारी एकत्रित कर सफेमा की करवाई के लिए निर्देशित किया था। इसके बाद सीतामऊ व मल्हारगढ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामलों के सफेमा की कार्रवाई के लिए मुंबई कोर्ट में 3 प्रकरणों को पेश कर कोर्ट के सफेमा का अंतर्गत करवाई की मांग की गई। इसमें कोर्ट ने तीनो आरोपियों की सम्पत्ति को फ्रिज करने के आदेश जारी किए।

इसमें रामकिशन पिता प्रभु लाल धाकड निवासी ऐरा थाना नाहरगढ की ग्राम एरा व शामलाती में 5.75 करोड़ की कृषि भूमि को फ्रीज करने की कार्रवाई हुई। वहीं दूसरे मामले में आरोपी देवीसिंह पिता झुझार सिंह राजपूत निवासी खाखरिया खेड़ा थाना नारायणगढ़ की ग्राम डोरवाड़ा व खाखरिया खेड़ा में 1.30 करोड़ की कृषि भूमि व पक्के मकान को फ्रीज किया गया। तीसरे मामले में आरोपी तूफान सिंह पिता उदय सिंह सोंधिया निवासी तुर्किया थाना नारायणगढ़ की 1 करोड़ के कीमत की ग्राम चौथखेड़ी में कृषि भूमि और एक ट्रैक्टर के फ्रीजिंग करवाई गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE