शिवपुरी। शहर के करबला में 6 मई को सुबह मिली एक पुरुष की अर्धनग्न लाश के मामले में गुरुवार को पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया। इंवेस्टिगेशन में पता चला कि 35 वर्षीय नितिन शर्मा की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी ने अपने भांजे के प्यार में पागल होकर करवाई थी। प्लानिंग के तहत 4-5 मई की रात करीब 1 बजे घर में मृतक नितिन के घर में हत्यारे दाखिल हुए। सोते समय नितिन पर भांजे सत्यम शर्मा ने कुल्हाड़ी से हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद सत्यम के दोस्त शिवम ने साफी से नितिन का गला घोंटकर मार दिया था। इतना ही नहीं, कोई पहचान न ले इसलिए लाश को ठिकाने लगाने से पहले मृतक के मुंह को बुरी तरह से कुचल दिया गया।
फिजिकल थाना पुलिस के अनुसार करीब 12 दिन पहले 4 मई को अशोक विहार कालोनी का रहने वाला नितिन शर्मा लापता हो गया था। वहीं, दो दिन बाद यानी 6 मई को उसकी लाश करबला में मिली थी। मामले को गंभीर मानते हुए एफआईआर दर्ज कर इंवेस्टिगेशन शुरू कर दी गई थी। गुरुवार को पुलिस ने मृतक नितिन शर्मा की पत्नी साधना और उसके प्रेमी शिवम और प्रेमी के दोस्त सत्यम को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दतिया जिले के रहने बाले दो अन्य आरोपी विशाल राय एवं लल्लू कुशवाह अभी फरार हैं।
इंवेस्टिगेश के दौरान सीसीटीवी कैमरों और मोबाइल की सीडीआर से पुलिस के हाथ अहम सुराग हाथ लगे। बताया गया कि मृतक नितिन शर्मा ने सलैया गांव के पास एक होटल खोला था। इस होटल पर सहयोग के लिए उसने अपने ग्वालियर के रहने वाले भांजे प्रेमी डॉन उर्फ शिवम शर्मा को बुलाया था। करीब एक साल से शिवम शिवपुरी में रहकर होटल में हाथ बंटाने लगा था। इसी बीच शिवम और नितिन की पत्नी साधना को एक दूसरे को प्यार हो गया। इसकी भनक नितिन को भी लग गई थी। इसके बाद नितिन ने शिवम को वापस ग्वालियर भेज दिया था।
प्रेमी शिवम को ग्वालियर भेजने वाली प्यार में पड़ी मामी को नागवार गुजरी। इसके बाद भांजे शिवम और साधना ने मिलकर हत्या की साजिश रची। इस हत्याकांड में शिवम में अपने ग्वालियर के रहने वाले दोस्त सत्यम शर्मा और दतिया जिले के रहने वाले दोस्तों विशाल राय एवं लल्लू कुशवाह को शामिल कर लिया। शिवम और साधना ने पहले ही रातों रात हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की प्लानिंग बना ली थी।
प्लानिंग के तहत 4-5 मई की दरमियानी रात शिवम अपने तीनों साथियों के साथ ऑटो में सवार होकर आया। प्लानिंग के तहत नितिन की पत्नी साधना ने घर के दरवाजे की कुंदी खुली छोड़ दी थी और अपनी एक बेटी के साथ कमरे में सो गई थी। इसके बाद चारों रात करीब 1 बजे घर में दाखिल हुए। यहां सोते हुए नितिन पर सत्यम शर्मा पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद शिवम ने साफी से नितिन का गला घोंट दिया था।
शव को फेंकने से पहले चेहरे से पहचान न हो इसके लिए अदरक कूटने वाली ओखली से नितिन की शरीर में सिर, चेहरे कई बार किए थे। इतना ही नहीं नितिन जो कपड़े पहने हुआ था। उन कपड़ों की वजह से पहचान न हो सके, इसके लिए उसके कपड़े भी उतार दिए थे। इसके बाद चारों शव को ऑटो में रखकर ले गए और शव करबला में फेंक दिया था।