रतलाम। शासकीय आईटीआई बाजना में सत्र 2024-25 प्रवेश हेतु इलेक्ट्रीशियन (एनएसक्यूएफ), (एनसीवीटी) व्यवसाय के 20 रिक्त सीटें कम्प्युटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (एनएसक्यूएफ), (एनसीवीटी) के 48 सीट, फीटर (एनएसक्यूएफ), (एससीवीटी) व्यवसाय की 20 सीट हैं एवं कटिंग एवं सीविंग टेक्नालाजी (एनएसक्यूएफ), (एससीवीटी) व्यवसाय की 20 सीट (8 वीं पास), डीजल मैकेनिक (एनएसक्यूएफ), (एससीवीटी) व्यवसाय की 20 सीट (12 वीं पास) के लिए प्रस्तावित है। प्रभारी प्राचार्य आईटीआई बाजना ने बताया कि प्रवेश हेतु इच्छुक आवेदन 20 मई तक पर जाकर न्यू रजिस्ट्रेशन, रजिस्ट्रेशन में सुधार कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए नजदीकी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से सम्पर्क कर सकते हैं।