BREAKING NEWS
BIG NEWS : एमपी पुलिस में प्रमोशन की तैयारी, सीएम के.. <<     सतना में सस्पेंड उपयंत्री सतीश समेले का बड़ा.. <<     KHABAR : सूराखेड़ी में ग्रामीणों के सहयोग से तालाब.. <<     KHABAR : राम मंदिर विवाद के बीच ओंकारेश्वर की.. <<     नाना पटवारी का बड़ा खुलासा, चार साल पहले करता.. <<     रतलाम पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिना नंबर की 'थार'.. <<     KHABAR : दो प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग तेज,.. <<     BIG REPORT : दिनभर की गर्मी के बाद मंदसौर में बरसे.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान को लेकर स्वास्थ्य.. <<     REPORT : आरआरसी वसूली में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर.. <<     KHABAR : अवमानना मामले में हाई कोर्ट सख्त, एसीएस,.. <<     KHABAR : एनडीआरएफ ने छात्राओं को सिखाए आपदा से.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा पर फोकस, पॉक्सो एक्ट के.. <<     एकादशी पर बरखेड़ा पंथ से निकली विशाल पैदल.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई को निकलेगी.. <<     KHABAR : रेल मंत्री से मिले रीवा सांसद जनार्दन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 17, 2024, 11:37 am
KHABAR : जल संवर्धन और संरक्षण के लिए जन जागरण कार्यक्रम आयोजित करें, जल संवाद कार्यक्रम में कलेक्‍टर ने दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। जिला प्रशासन एवं वरिष्‍ठ नागरिक संस्‍था के समन्‍वय से वरिष्‍ठ नागरिक संस्‍था कार्यालय देवास में जल संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। जल संवाद कार्यक्रम में कलेक्‍टर ऋषव गुप्‍ता, सीईओ जिला पंचायत हिमांशु प्रजापति, नगर निगम कमिश्‍नर रजनीश कसेरा, सुनील चतुर्वेदी, वरिष्‍ठ नागरिक संस्‍था के अध्‍यक्ष ओपी पाराशर, संरक्षक डॉ मनोहर भाले सहित वरिष्‍ठ नागरिक संस्‍था के सदस्‍य उपस्थित थे।

जल संवाद कार्यक्रम में कलेक्‍टर ऋषव गुप्‍ता ने कहा कि जिला प्रशासन एवं वरिष्‍ठ नागरिक संस्‍था के समन्‍वय से जल बचाने के लिए कार्य किया जायेगा। यह अच्‍छी मुहिम है, जिला प्रशासन आपके साथ है। देवास जिले में जल संवर्धन और जल संरक्षण के लिए जन जागरण कार्यक्रम शीघ्र आयोजित करें। कलेक्‍टर ऋषव गुप्‍ता ने कहा कि गर्मी का मौसम देखते हुए पानी का दुरूपयोग नहीं करें। नगर निगम को निर्देश दिये कि जो भी पानी का दुरूपयोग करते है, उन पर कार्यवाही करें।   

देवास शहर में सभी मकानों में रूफ रेन हार्वेस्टिंग सिस्‍टम लगाये, जिन घरों में पूर्व में रूफ रेन हार्वेस्टिंग सिस्‍टम लगा है, वे बरसात के पहले सफाई कर लें। रूफ रेन हार्वेस्टिंग सिस्‍टम से पानी का बोरिंग में संचय कर सकते है। इस अभियान में देवास के नागरिकों, संस्‍थानों और एनजीओ को भी जोड़े। देवास में बावडियों और कुओं की सफाई करें और जल संवाद कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करते रहें। कार्यक्रम का संचालन श्रीकांत उपाध्‍याय ने किया और आभार गंगा सिंह सोलंकी में माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE