BREAKING NEWS
कसरावद के ओटा बड़गांव में बिरसा मुंडा के 126वें.. <<     NEWS : हल्दीघाटी विजय के 450 वर्ष पूर्ण होने पर जून.. <<     शिवपुरी में मध्याह्न भोजन योजना पर.. <<     NEWS : आरएएस एवं आरपीएस प्रशिक्षु ने.. <<     KHABAR : होस्टल की छात्राएं पहुँची कलेक्ट्रेट,.. <<     लोन दिलाने का झांसा देकर फंसाया जाल में!.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला को भारी.. <<     KHABAR : पीटीसी इंदौर की दीक्षांत परेड में 984 नव.. <<     BIG NEWS : फर्जी फाइनेंस अफसर बन हाईवे पर मचाया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंडर- 19 राज्य स्तरीय बास्केटबॉल में नीमच.. <<     KHABAR : महंगाई के खिलाफ आक्रोश रैली, सड़क पर उतरे.. <<     जावरा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, शिक्षा.. <<     BIG NEWS : फिर सुर्खियों में जिला अस्पताल, खाना.. <<     KHABAR : शिवपुरी जनसुनवाई में भावुक शिकायत, लोन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भूतेश्वर.. <<     KHABAR : शिवपुरी में महिला स्व-सहायता समूहों का.. <<     खरगोन में अवैध शराब का कारोबार जारी, कार्रवाई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 17, 2023, 6:05 pm
KHABAR : सीएम राइज विद्यालय के नवीन सत्र का हुआ शुभारम्भ, शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को करवाई जा रही विभिन्न गतिविधियां, पढ़े अब्दुल अली ईरानी की खबर  

Share On:-

नीमच। विद्यार्थी जीवन का हर दिन कीमती है, इसके मूल्य को समझें एवं इसे व्यर्थ ना गंवाएं। यह विचार डॉ अनुराग जायसवाल संयुक्त संचालक भोपाल ने सीएम राइज शासकीय कन्या उमावि नीमच केंट में नवीन सत्र 2023-24 के शुभारंभ अवसर पर छात्राओं के बीच व्यक्त किए। नए सत्र का आरंभ बड़े ही रोचक, प्रेरक एवं उत्साही वातावरण में हुआ। 

उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देशानुसार इस नवीन सत्र 2023-24 में पढ़ाई के साथ-साथ विद्यालयीन छात्राओं के साहित्यिक, सांस्कृतिक, बौद्धिक और कौशल विकास के तहत ऐसी गतिविधियां करवाई जा रही है जिससे विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास हो। नए सत्र में आज‌ छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। सत्र का प्रारम्भ माँ सरस्वती की छवि पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। 

इस अवसर पर बतौर अतिथि डॉ अनुराग जायसवाल संयुक्त संचालक, लोकशिक्षण भोपाल, मनोज जैन सहायक संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय नीमच,  विद्यालय के प्राचार्य के एस जैन, उप प्राचार्य महेश शर्मा, प्रधानाध्यापक पुष्पराज मसीह, मंजुला धीर एवं वरिष्ठ व्याख्याता सविता चौधरी मौजूद रहे। अतिथियों ने छात्राओं को प्रेरक उद्बोधन देकर उत्साहित किया। इस अवसर पर ज्योति राठौर एवं विशाल सोनी अंग्रेजी विषय विशेषज्ञ के रुप में सम्मिलित हुए। अतिथिजनों के समक्ष इंग्लिश स्पोकन का छोटा सा डिमांस्ट्रेशन, छात्राओं द्वारा इंग्लिश में रोजाना वार्तालाप के अंग्रेजी के वाक्यों की प्रस्तुति दी। 

इस अवसर पर सहायक संचालक मनोज जैन ने सीएम राइज विद्यालय में समय समय पर आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों की सराहना की। प्राचार्य किशोर सिंह जैन ने स्वागत उदबोधन में गत सत्र में विद्यालय में हुए बदलाव और नए सत्र के प्रारम्भ में करवाई जाने वाली गतिविधियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत मे आभार सविता चौधरी ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE