BREAKING NEWS
NEWS : मृत्यु को महोत्सव बनाकर आत्मा को मोक्ष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्कूल कॉलेजों के प्राचार्याे का सम्मेलन 24.. <<     KHABAR : समुदाय से जुड़े डेंगू पर नियंत्रण रखे थीम.. <<     NEWS : विश्व विख्यात चित्तौड़ दुर्ग के संरक्षण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश खेल अकादमी वाटर स्पोर्ट्स के.. <<     NEWS : उपराष्ट्रपति भैरो सिंह शेखावत की 14वीं.. <<     KHABAR : ग्रामीण प्रतिभा प्रोत्साहन मंच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : उज्जैन में कम्प्यूटर और गारमेंट की.. <<     KHABAR : कमीशन का लालच देकर साइबर फ्राड 1 लाख 80 हजार.. <<     KHABAR : 2 किलोमीटर दूर है नर्मदा नदी फिर भी नहीं.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेगें तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ और तुला राशि वालों को हो सकती हैं.. <<     NEWS : बाल वैज्ञानिक कोई ऐसा काम करें, जिससे.. <<     BIG NEWS : राष्ट्र संत श्री कमल मुनि कमलेश का नाम.. <<     NEWS : थाने स्तर के टॉप 10 में चयनित अवैध अफीम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 2, 2024, 3:50 pm
BIG NEWS : जावरा पहुँच सीएम डॉ यादव ने दाउदी बोहरा समाज के धर्मगुरु से लिया आशीर्वाद, मुख्यमंत्री ने बोहरा समाज को बताया देशभक्त, नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता भी रहे मौजूद, पढ़े खबर

Share On:-

जावरा। सीएम डॉ मोहन यादव गुरुवार दोपहर रतलाम जिले के जावरा पहुंचे। सीएम यहां दाउदी बोहरा समाज के 53वें धर्मगुरु सैयदना आली कदर मुफद्दल सैफुद्दीन साहब का आशीर्वाद लेने आए। प्रदेश की जनता की तरफ से सीएम ने धर्मगुरु का स्वागत किया। धर्मगुरु ने सीएम को शाल उड़ाकर आशीर्वाद दिया। सीएम ने बोहरा समाज को देश भक्त बताते हुए देश की उन्नति व प्रगति में समाज की भूमिका को अहम बताया।
बोहरा समाज के धर्मगुरु डेढ़ साल बाद जावरा आए है। अपने आका मौला की एक झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में रतलाम जिले के अलावा अन्य जिलों से भी समाजजन हजारों की संख्या में यहां आए है। धर्मगुरु दो दिन जावरा में ही रहेंगे।
सीएम बनने के बाद जावरा में डॉ यादव पहली बार आए। पूर्व में जावरा शहर में लोकसभा प्रत्याशी के समर्थन में सीएम का रोड शो व कार्यकर्ताओं से मुलाकात का कार्यक्रम तय था। लेकिन वह निरस्त हो गया।
दोपहर में ताला नाका पर एक बंगले पर सीएम डॉ यादव के साथ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, जावरा विधायक राजेंद्र पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, मंदसौर-जावरा लोकसभा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने धर्मगुरु सैयदना साहब से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। इसके पहले हेलिपेड पर सीएम की आगवानी बोहरा समाज की तरफ से रतलाम समाज प्रवक्ता सलीम आरिफ (बादशाह) व जनप्रतिनिधियों ने की। सीएम डॉ यादव ने करीब 15 मिनट तक धर्मगुरु के साथ चर्चा की। इसके बाद वह आगर मालवा के लिए रवाना हो गए।
धर्मगुरु का आशीर्वाद लेने के बाद सीएम ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि बोहरा समाज देश भक्ति के साथ समृद्धशील है व देश भक्त भी है। समाज के रोम रोम में व्यापार व्यवसाय के साथ जुड़ कर भारत की सेवा का संकल्प समाजजनों में है। समाज के धर्मगुरु का अभिनंदन है। विकास के पथ पर प्रदेश में नई गाथा लिखेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE