BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 2, 2024, 6:52 pm
BIG NEWS : पिपलियामंडी-मनासा रोड और राजस्थान पासिंग ट्रक, जैसे ही बजी थाने के फोन की घंटी तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर पेट्रोल पम्प के पास वाहन रुकवाकर ली तलाशी तो हुआ ये चौंका देने वाला खुलासा, करोडो के अवैध मादक पदार्थ सहित दो तस्कर चढ़े खाकी के हत्थे, पढ़े रवि पोरवाल की खबर      

Share On:-

पिपलियामंडी। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम के लिये चलाये गये अभियान के अंतर्गत अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर द्वारा मादक पदार्थो की तस्करी पर कठोर कार्यवाही के लगातार निर्देशों पर कार्यवाही करते हुए गौतम सोलंकी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर, नरेन्द्र सोलंकी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग मल्हारगढ़ के निर्देशन एवं थाना प्रभारी थाना पिपलियामंडी निरीक्षक नीरज सारवान के कुशल नेतृत्व में थाना पिपलियामण्डी पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली हैं। 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 02 मई 2024 को उनि कपिल सौराष्ट्रीय चौकी प्रभारी चौकी पिपलियामण्डी को अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा की तस्करी की सूचना मुखबीर द्वारा मिलने पर उनि कपिल सौराष्ट्रीय व उनकी टीम द्वारा सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही करते हुए पिपलियामंडी-मनासा रोड पर स्थित श्री साँवलिया सेठ पेट्रोल पम्प के पास आम रोड से नाकाबंदी कर आरोपियों विष्णु पिता चतरा गुर्जर उम्र 26 साल निवासी डुमाडा थाना मांगलियावास जिला अजमेर राजस्थान व सदिक खान पिता सत्तार खान जाति मुसलमान उम्र 27 साल निवासी सोमलपुर थाना रामगंज जिला अजमेर राजस्थान के कब्जे वाले ट्रक क्रमांक ट्रक क्रमांक आरजे 09 जीई 0084 से 70 क्विंटल 05 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जिसकी कीमत 07 करोड़ 50 हजार रुपये और ट्रक की कीमत 30 लाख रूपए को जप्त कर आरोपियो विष्णु गुर्जर व सदिक खान को गिरफ्तार कर आरोपियो के विरूद्ध अपराध धारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियो से अवैध मादक पदार्थ के स्त्रोतो संबंध मे पुछताछ की जा रही है।  
फरार आरोपी-
श्रवण विश्नोई निवासी जालेली जिला जोधपुर, रमेश निवासी अज्ञात, मोबाईल नंबर 9179493392 का धारक। 
उक्त कार्यवाही में निरी नीरज सारवान, उनि कपिल सौराष्ट्रीय, का सउनि राजेश परमार, का प्रआर 560 हरदेश वर्मा, का प्रआर 636 भुपेन्द्र सिंह, का प्रआर 315 सुनिल टेलर, आर 697 वाजीद खान, आर 831 अविनाश जैन, आर 507 राहुल पाटीदार, आर 826 देवेन्द्र सिंह हाडा का सराहनीय योगदान रहा। जिन्हे पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रथक से पुरस्कृत किया जाएगा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE