BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<     कसरावद के ओटा बड़गांव में बिरसा मुंडा के 126वें.. <<     NEWS : हल्दीघाटी विजय के 450 वर्ष पूर्ण होने पर जून.. <<     शिवपुरी में मध्याह्न भोजन योजना पर.. <<     NEWS : आरएएस एवं आरपीएस प्रशिक्षु ने.. <<     KHABAR : होस्टल की छात्राएं पहुँची कलेक्ट्रेट,.. <<     लोन दिलाने का झांसा देकर फंसाया जाल में!.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला को भारी.. <<     KHABAR : पीटीसी इंदौर की दीक्षांत परेड में 984 नव.. <<     BIG NEWS : फर्जी फाइनेंस अफसर बन हाईवे पर मचाया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंडर- 19 राज्य स्तरीय बास्केटबॉल में नीमच.. <<     KHABAR : महंगाई के खिलाफ आक्रोश रैली, सड़क पर उतरे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 17, 2023, 7:33 pm
BIG NEWS : हत्या के आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर, युवती से छेड़छाड़ और मंगेतर को उतारा था बदमाशों ने मौत के घाट, प्रशासन ने किए मकानों को जमींदोज, पढ़े पवन धाकड़ की खबर  

Share On:-

रतलाम। शहर में आज एक बार फिर अपराधियों के ठिकानों पर सीएम शिवराज सिंह चौहान का बुलडोजर चला है। प्रशासन ने यहां हत्या के आरोपियों के मकानों के अवैध निर्माण को तोड़ा है। राजीव नगर क्षेत्र में यह पूरी कार्रवाई की गई है। जिसको लेकर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। यह मामला 11 अप्रैल का है जब एक युवती के साथ आरोपियों ने छेड़छाड़ की थी और विरोध करने पर उसके मंगेतर के सर पर बेसबॉल का बैट मार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जहां बाद में उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद आज पुलिस ने हत्या के आरोपियों के मकानों पर बड़ी कार्रवाई की है।

दरअसल घटना 11 अप्रैल की रात की है जहां एक युवती से आरोपियों राहिल, साहिल, राजा और सादिक ने छेड़खानी की थी। छेड़खानी का विरोध करने पर युवती के मंगेतर मोहसीन के साथ इन चारों आरोपियों ने बेसबॉल के डंडे से मारपीट की थी। गंभीर चोट आने पर मोहसीन को इंदौर रेफर किया गया था जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। औद्योगिक थाना पुलिस ने इस मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने आज आरोपियों के अवैध मकानों को जमींदोज कर दिया है। आरोपी और मृतक एक ही वर्ग से आते हैं और इनके बीच पुराना विवाद भी बताया जा रहा है। औधोगिक थाना पुलिस ने 4 आरोपियों को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE