BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 4, 2024, 1:24 pm
BIG NEWS : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, एमपी में फिर शुरू होगा झमाझम का दौर, एक्टिव हो रहा पश्चिमी विक्षोप, जानिये आगामी दिनों में कैसा रहेगा मालवा में मौसम का मिजाज, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के आसमान में आज बादलों ने डेरा जमा रखा है। बादल छाने से नागरिकों को तेज गर्मी से निजात मिली। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में आज भी सूरज के तीखे तेवर दिखाई दे रहे हैं। कई जिलों में पारा 42 डिग्री के पार पहुंच गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर पश्चिमी विक्षोप के सक्रिय होने की वजह से बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

मौसम विभाग ने आज शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में तेज गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है। ग्वालियर, खरगोन और खंडवा में हीट वेव, यानी गर्म हवाएं भी चल सकती है। हालांकि 6 मई से मौसम फिर बदल जाएगा और पूर्वी हिस्से में हल्की बूंदाबांदी होने का अनुमान है। वर्तमान में पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी और हवा का रुख बदलने के कारण पिछली दो रातों में तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट हुई। इनमें भोपाल समेत कई शहर शामिल हैं। गुरुवार-शुक्रवार की रात में पचमढ़ी में पारा 14.8 डिग्री, मंडला में 16.6 डिग्री और रीवा में पारा 17 डिग्री सेल्सियस रहा। भोपाल, इंदौर में पारा 22.2 डिग्री दर्ज किया गया।

6 व 7 मई को बारिश का अनुमान
आईएमडी भोपाल के वैज्ञानिक प्रकाश धावले ने बताया कि ईरान की ओर से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहा है। इस वजह से 6 और 7 मई को पूर्वी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसका असर मालवा के जिलों में भी दिखाई देगा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE