BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 18, 2023, 7:02 pm
BIG NEWS : कलेक्‍टर ने की सीएम हेल्‍पलाईन एवं जनसुनवाई में प्राप्‍त शिकायतों के निराकरण की समीक्षा, सभी जिला अधिकारियों को दिए शिकायतों का समाधान कर अपने विभाग की रैंक में सुधार लाने के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के सभी विभागों के जिला अधिकारी सीएम हेल्‍पलाईन में दर्ज अपने विभाग की शिकायतों को पूरी गंभीरता से लें। शिकायतों का निराकरण संतुष्‍टी के साथ करवाकर अपने विभाग की रैंक में तीन दिन में सुधार लाये। साथ ही प्रति सप्‍ताह जनसुनवाई में प्राप्‍त शिकायतों का भी तत्‍परतापूर्वक निराकरण कर की गई कार्यवाही से संबंधित को अवगत कराये। यह निर्देश कलेक्‍टर दिनेश जैन ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित समय-सीमा पत्रों के निराकरण की साप्‍ताहिक समीक्षा बैठक में सीएम हेल्‍पलाईन व जनसुनवाई में दर्ज शिकायतों के निराकरण की विभागवार समीक्षा करते हुए दिए।

बैठक में कलेक्‍टर दिनेश जैन ने स्‍वास्‍थ्‍य विभाग व्‍दारा सीएम हेल्‍पलाईन में अपेक्षित प्रगति नहीं पाये जाने पर निर्देश दिए कि सीएमएचओ स्‍वयं नियमित रूप से समीक्षा कर अपेक्षित प्रगति लाये। उन्‍होने जननी सुरक्षा योजना और प्रसूति सहायता योजना के तहत लंबित भुगतान तत्‍काल करवाकर शिकायतों को तुरंत बंद करवाने के  निर्देश दिए। कलेक्‍टर ने निर्देश दिए कि सभी बीएमओ को कलेक्‍टर कार्यालय बुलाकर समक्ष में उनके क्षेत्र की सीएम हेल्‍पलाईन का निराकरण करवाया जाये। कलेक्‍टर ने श्रम विभाग व्‍दारा ईपीओ जारी हो जाने के बाद लंबित शिकायतों में संबंधित आवेदकों से चर्चा कर उनसे शिकायतें बंद करवाने के निर्देश भी श्रम विभाग व नगरीय निकायों तथा जनपद सीईओ को दिए। कलेक्‍टर ने सभी एसडीएम को भी अपने क्षेत्र की राजस्‍व संबंधी शिकायतों का निराकरण करवाने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम नेहा मीना, जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, सभी एसडीएम, डिप्‍टी कलेक्‍टर एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE