BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में प्रसूता की मौत पर बवाल, जुड़वा.. <<     BIG NEWS : नीमच में धर्म का महाकुंभ, आचार्य.. <<     KHABAR : निमाड़ के जगन्नाथ के नाम से प्रसिद्ध भगवान.. <<     KHABAR : देवास में टीबी मुक्त भारत अभियान तेज,.. <<     BIG NEWS : रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, आधी रात.. <<     खनियांधाना में विधायक प्रीतम सिंह लोधी की.. <<     KHABAR : जनसमस्याओं पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सड़क,.. <<     KHABAR : इंदौर नगर निगम में नक्शों का बड़ा खेल,.. <<     सड़क की बदहाली के खिलाफ युवक का अनोखा आंदोलन,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने विद्यालयों एवं स्वास्थ्य.. <<     REPORT : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का मंदसौर.. <<     दतिया के गांवों में 24 घंटे मिल रही अवैध शराब,.. <<     BIG NEWS : 8 महीने तक पुलिस को छकाता रहा नशे का डॉन,.. <<     शहडोल में रेत ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को.. <<     दतिया उपचुनाव की आचार संहिता के बीच बड़ा.. <<     NEWS : सरकार आपके द्वार- ग्रामीण सेवा शिविर में.. <<     BIG NEWS : नीमच में दर्दनाक घटना, आधी रात घर में फंदे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 27, 2024, 4:12 pm
BIG NEWS : दिग्विजय बोले-बीजेपी नेता मेरी अर्थी निकालना चाहते हैं, अमित शाह के जनाजा वाले बयान पर पलटवार, कहा-मेरे पास कंधों की कमी नहीं, पढे़ खबर

Share On:-

राजगढ़। लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान पर पलटवार किया है। जिसमें उन्होंने दिग्विजय सिंह के लिए कहा था- आशिक का जनाजा है, जरा धूम से निकले।


दिग्विजय सिंह ने शनिवार को सोशल मीडिया पर शाह के बयान का जवाब दिया। उन्होंने कहा- मुझ पर अमित शाह जी की इतनी कृपा रही और उनका मेरे प्रति इतना प्रेम है कि वो आए और मेरा जनाजा निकालने की बात कह गए। यानी मेरी अर्थी बीजेपी के नेता निकालना चाहते हैं। और क्यों? क्योंकि मैं आप सबकी चिंता करता हूं।


दिग्विजय सिंह ने लिखा- मैं चाहता तो मना कर देता कि चुनाव नहीं लड़ूंगा, लेकिन मेरे गृह क्षेत्र की जनता की उपेक्षा ने मुझे यह चुनाव लड़ने के लिए मजबूर किया। मैं आखिरी दम तक आपके बीच आपकी लड़ाई लड़ता रहूंगा, चाहे आप मुझे कंधे पर उठाएं या सिर आंखों पर बिठाएं। अब आपकी मर्जी है, लेकिन मैं सदैव आप का था और रहूंगा।


दिग्विजय सिंह ने कहा- मेरे पास कंधों की कमी नहीं
दिग्विजय सिंह ने शनिवार को राजगढ़ के तलेन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा- मेरा जनाजा निकालने की मांग उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से की। मेरे पास कंधों की कमी नहीं है। भारतीय जनता पार्टी के कंधों पर मेरा जनाजा और शव नहीं जाएगा। मेरे पास कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की अपार संख्या है। मैं उनसे यह भी कहना चाहता हूं कि आप इस बात को समझ ले, मैं यहां पर राजगढ़ संसदीय क्षेत्र से मेरा जीवन का लगाव है।


ढ़िए शाह ने दिग्विजय को लेकर क्या कहा था
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के खिलचीपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया था। जिसमें उन्होंने कहा- बहुत बार ये आए, बहुत बार ये गए। अब समय आ गया है इनको परमानेंट विदाई देने का। राजनीति से दिग्विजय सिंह की परमानेंट विदाई राजगढ़ वालों को करनी है। लेकिन मेरी एक रिक्वेस्ट है। राजनीति से उनकी परमानेंट विदाई जरूर करो, मगर आशिक का जनाजा है, जरा धूम से निकले। बड़ी लीड से हराइएगा। उनके सम्मान जैसी लीड से हराकर उनको घर पर बैठाने का काम राजगढ़ वाले करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE