BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में प्रसूता की मौत पर बवाल, जुड़वा.. <<     BIG NEWS : नीमच में धर्म का महाकुंभ, आचार्य.. <<     KHABAR : निमाड़ के जगन्नाथ के नाम से प्रसिद्ध भगवान.. <<     KHABAR : देवास में टीबी मुक्त भारत अभियान तेज,.. <<     BIG NEWS : रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, आधी रात.. <<     खनियांधाना में विधायक प्रीतम सिंह लोधी की.. <<     KHABAR : जनसमस्याओं पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सड़क,.. <<     KHABAR : इंदौर नगर निगम में नक्शों का बड़ा खेल,.. <<     सड़क की बदहाली के खिलाफ युवक का अनोखा आंदोलन,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने विद्यालयों एवं स्वास्थ्य.. <<     REPORT : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का मंदसौर.. <<     दतिया के गांवों में 24 घंटे मिल रही अवैध शराब,.. <<     BIG NEWS : 8 महीने तक पुलिस को छकाता रहा नशे का डॉन,.. <<     शहडोल में रेत ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को.. <<     दतिया उपचुनाव की आचार संहिता के बीच बड़ा.. <<     NEWS : सरकार आपके द्वार- ग्रामीण सेवा शिविर में.. <<     BIG NEWS : नीमच में दर्दनाक घटना, आधी रात घर में फंदे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 27, 2024, 3:51 pm
KHABAR : कलेक्टर एसपी पहुंचे सिंगोली, वरिष्ठ मतदाताओं का किया सम्मान, वोटरों को जागरूक कर दिलाई मतदान की शपथ, पढ़े मेहबूब मेव की खबर

Share On:-

सिंगोली। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर मतदाताओं को जागरूक करने और नागरिकों से अधिक से अधिक मतदान के लिए अपील करने जिला कलेक्टर दिनेश जैन और एसपी अंकित जायसवाल झांतला व सिंगोली पहुंचे। 
जिला कलेक्टर एवं एसपी दोपहर 12 बजे तहसील के ग्राम झांतला पहुंचे जहां नागरिकों को मतदान हेतु शपथ दिलाई। तत्पश्चात अधिकारीगण  दोपहर 1 बजे सिंगोली स्थित पद्मावती सामुदायिक भवन पहुंचे। जहां जिला कलेक्टर और एसपी ने नगर के वरिष्ठ मतदाताओं को फूल माला पहनाकर उनका सम्मान किया और उपस्थित सभी नागरिकों से मतदान करने की अपील के साथ सभी को मतदान करने के लिए शपथ दिलाई। 
इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा मतदाता जागरूकता को लेकर एक रंगोली भी बनाई गई जिसे सभी ने सराहा।
कार्यक्रम के बाद जिला कलेक्टर दिनेश जैन और एसपी अंकित जायसवाल ने सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी भी ली। मतदाता शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर दिनेश जैन, जिला पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, एसडीएम राजेश शाह, एसडीओपी निलेश्वरी डाबर, तहसीलदार राजेश सोनी, नायब तहसीलदार भगवान सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी बी एल भाबर, नगर परिषद सीएमओ गिरीश शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन भाया, उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़, सी एम राइज प्राचार्य किरण जैन, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्राचार्य राजेंद्र जोशी सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE