BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 27, 2024, 5:50 pm
KHABAR : माहेश्वरी ने कहा- अरूण यादव अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, मामला पूर्व मंत्री नाहटा पर अपमानजनक टिप्प्णी का, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नीमच जिला कांग्रेस के महामंत्री एवं पूर्व पार्षद जगदीष माहेश्वरी ने अपनी ही पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरूण यादव पर मानसिक संतुलन खो बैठने का तंज कसा है और कहा है कि शायद तेज गर्मी में उनका दिमाग भी गर्म हो गया है। उनका यह आचरण कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नागवार नजर आ रहा है। कांग्रेस के नेता अरूण यादव बीते दिनों मंदसौर में कांग्रेस उम्मीदवार दिलीप गुर्जर का नामांकन दाखिल कराने आए थे। तब वहां आयोजित आमसभा में बोलते हुए अरूण यादव ने पूर्व मंत्री और संसदीय क्षेत्र के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र नाहटा को लेकर अपमानजनक टिप्पणी करते हुए उन्हें बदतमीजी से सभा स्थल पर बैठ जाने को कहा और यहां तक कहा कि नाहटा यहां बैठने के आप कितने पैसे लोगे ?
जगदीष माहेश्वरी ने कहा कि न तो उस वक्त कोई खडे या बैठने जैसी  बात ही नहीं थी। बेवजह अरूण यादव वहां नाहटा पर प्रलाप करते नजर आए। इससे जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में अरूण यादव के खिलाफ रोष पनपा है और माहेश्वरी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को एक मेल भेजकर कहा है, अरूण यादव को नाहटा के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी के लिए माफी मांगने को कहा जाना चाहिए। जगदीष माहेश्वरी ने इस मामले की शिकायत अ.भा.कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भी की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE