BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में प्रसूता की मौत पर बवाल, जुड़वा.. <<     BIG NEWS : नीमच में धर्म का महाकुंभ, आचार्य.. <<     KHABAR : निमाड़ के जगन्नाथ के नाम से प्रसिद्ध भगवान.. <<     KHABAR : देवास में टीबी मुक्त भारत अभियान तेज,.. <<     BIG NEWS : रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, आधी रात.. <<     खनियांधाना में विधायक प्रीतम सिंह लोधी की.. <<     KHABAR : जनसमस्याओं पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सड़क,.. <<     KHABAR : इंदौर नगर निगम में नक्शों का बड़ा खेल,.. <<     सड़क की बदहाली के खिलाफ युवक का अनोखा आंदोलन,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने विद्यालयों एवं स्वास्थ्य.. <<     REPORT : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का मंदसौर.. <<     दतिया के गांवों में 24 घंटे मिल रही अवैध शराब,.. <<     BIG NEWS : 8 महीने तक पुलिस को छकाता रहा नशे का डॉन,.. <<     शहडोल में रेत ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को.. <<     दतिया उपचुनाव की आचार संहिता के बीच बड़ा.. <<     NEWS : सरकार आपके द्वार- ग्रामीण सेवा शिविर में.. <<     BIG NEWS : नीमच में दर्दनाक घटना, आधी रात घर में फंदे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 27, 2024, 5:31 pm
KHABAR : थर्ड और फोर्थ फेज इलेक्शन के लिए तैयारी, सीईओ के कलेक्टरों को निर्देश, हर मतदान केंद्र पर चलें बूथ की ओर अभियान चलाएं, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में पहले और दूसरे चरण में हुई लोकसभा चुनाव की वोटिंग में मतदाताओं की अरुचि ने राजनेताओं के साथ अफसरों और चुनाव आयोग की भी चिंता बढ़ा दी है। इसे देखते हुए अब बाकी बचे 2 फेज की वोटिंग में मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने के लिए चुनाव आयोग द्वारा चलें बूथ की ओर अभियान चलाने का फैसला किया गया है। यह अभियान अगले माह एक और सात मई को जिलों में चलाया जाएगा जिसको लेकर कलेक्टरों को निर्देश जारी किए गए हैं।


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कलेक्टरों से कहा है कि प्रदेश में तीसरे और चौथे चरण का मतदान 7 मई एवं 13 मई को है। मतदान प्रक्रिया में अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए श्चलें बूथ की ओरश् अभियान प्रत्येक मतदान केंद्र पर चलाया जाए।


राजन ने कहा कि तीसरे चरण के लिए यह अभियान एक मई एवं चौथे चरण के लिए 7 मई को चलाएं। अभियान के अंतर्गत हर मतदान केंद्र पर बूथ जागरुकता समूह  के सदस्यों, कैंपस एंबेसडर, रहवासी कल्याण समिति, चुनावी साक्षरता क्लब, गैर सरकारी संगठन, चुनाव पाठशाला तथा स्थानीय लोगों के माध्यम से सघन स्वीप गतिविधियां आयोजित कर लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने की कार्यवाही करें। इन गतिविधियों के फोटोग्राफ्स एवं वीडियो उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।


थर्ड फेज के लिए 20456 पोलिंग सेंटर पर होंगे कार्यक्रम
तीसरे चरण में प्रदेश के 9 लोकसभा क्षेत्रों में मतदान होना है। इसके अंतर्गत आने वाले 20 हजार 456 मतदान केंद्रों पर यह अभियान चलाया जाएगा। इसमें बैतूल, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल और राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र शामिल हैं।


चौथे चरण के 18007 मतदान केंद्रों पर कैम्पेन
चौथे चरण में प्रदेश के 8 लोकसभा क्षेत्रों के 18 हजार 7 मतदान केंद्रों पर यह अभियान चलाया जाएगा। इसमें देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन, खंडवा लोकसभा क्षेत्र शामिल हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE