BREAKING NEWS
KHABAR : पिता की स्मृति में बेटे की अनूठी पहल,.. <<     VIDEO NEWS : दीपावली पर गरीब दुकानदारों की रोजी-रोटी.. <<     KHABAR : झूठे केस में निर्दाेषों को फंसाने का आरोप,.. <<     BIG NEWS : त्योहार सिर पर, जेब खाली और भुगतान का.. <<     VIDEO: मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टर खुद परेशान,.. <<     CM की जनसुनवाई में हाईवोल्टेज ड्रामा! मकान की.. <<     KHABAR : तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत 60 दिवसीय.. <<     KHABAR : अतिथि विद्वान को नौकरी से हटाया, कॉलेज गेट.. <<     KHABAR : मां की स्मृति में मंडलोई परिवार की अनूठी.. <<     KHABAR : अवैध खनिज परिवहन के दो मामलों में 1.63 लाख.. <<     KHABAR : शराब माफिया के खिलाफ कांग्रेस का घंटाघर.. <<     KHABAR : मां की यादों को समाजसेवा से किया अमर,.. <<     BIG NEWS : लोकायुक्त की कार्रवाई, ट्राइबल विभाग का.. <<     BIG REPORT : नीमच मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाएं.. <<     KHABAR : सर्पदंश से 5 वर्षीय बालक की मौत, पीड़ित.. <<     SHORT: रील नहीं, रियल समस्याएं सुलझाएं... CM मोहन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 27, 2024, 5:53 pm
KHABAR : नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी सुधीर गुप्ता के समर्थन में उतरे विधायक परिहार, विधानसभा के कई गांवों में किया जनसंपर्क, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देष की तरक्की के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सडक, पानी और बिजली की उपलब्धता से देषवासी, किसान और युवा विकास के पथ पर अग्रसर है और जन-जन के मन से एक ही पुकार चहुंओर सुनाई दे रही है कि फिर एक बार मोदी-सरकार।
यह बात नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार ने आज मंदसौर संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता के समर्थन में जनसंपर्क के दौरान नीमच दक्षिण मण्डल के ग्राम बांसखेडा में में कहीं।
विधायक दिलीपसिंह परिहार ने कहा देश में फिर से प्रचण्ड बहुमत से मोदी सरकार बनानी है और इस बार पिछला रिकॉर्ड तोड़ते हुए संसदीय क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार सुधीर गुप्ता को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाना है।
जनसंपर्क के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने विधायक दिलीप सिंह परिहार का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। विधायक परिहार ने संकल्प पत्र बांटकर भाजपा को जीताने का संदेश दिया।
नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार के साथ इस जनसंपर्क कार्यक्रम में विधानसभा सयोजक राकेश भारद्वाज, वीरेन्द्र पाटीदार, मंडल महामंत्री शुभम शर्मा, किशन अहिरवार, मंडल उपाध्यक्ष किशोरदास बैरागी, सरपंच प्रतिनिधि विनोद पाटीदार, युवा मोर्चा जिला महामंत्री मदन गुर्जर, पार्षद दिलीप सुथार, दिलीप भानेज, सुरेश नागदा, मनोहरसिंह सोलंकी, लखमी सरपंच दिलीप माली, जितेंद्र अहिर, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, ग्रामवासी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE