BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में प्रसूता की मौत पर बवाल, जुड़वा.. <<     BIG NEWS : नीमच में धर्म का महाकुंभ, आचार्य.. <<     KHABAR : निमाड़ के जगन्नाथ के नाम से प्रसिद्ध भगवान.. <<     KHABAR : देवास में टीबी मुक्त भारत अभियान तेज,.. <<     BIG NEWS : रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, आधी रात.. <<     खनियांधाना में विधायक प्रीतम सिंह लोधी की.. <<     KHABAR : जनसमस्याओं पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सड़क,.. <<     KHABAR : इंदौर नगर निगम में नक्शों का बड़ा खेल,.. <<     सड़क की बदहाली के खिलाफ युवक का अनोखा आंदोलन,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने विद्यालयों एवं स्वास्थ्य.. <<     REPORT : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का मंदसौर.. <<     दतिया के गांवों में 24 घंटे मिल रही अवैध शराब,.. <<     BIG NEWS : 8 महीने तक पुलिस को छकाता रहा नशे का डॉन,.. <<     शहडोल में रेत ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को.. <<     दतिया उपचुनाव की आचार संहिता के बीच बड़ा.. <<     NEWS : सरकार आपके द्वार- ग्रामीण सेवा शिविर में.. <<     BIG NEWS : नीमच में दर्दनाक घटना, आधी रात घर में फंदे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 27, 2024, 6:42 pm
KHABAR : एसपी कार्यालय पहुंचे खाटू श्याम मंदिर के सेवादार और भक्त, अनिल, यश व रश्मि गोयल के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। आज नीमच में खाटू श्याम मंदिर के भक्तगण और सेवादारों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर अनिल गोयल, यश गोयल और रश्मि गोयल के खिलाफ मंदिर में मनमानी करने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। 

एडिशनल एसपी नवल सिंह सिसोदिया को‌ दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि उक्त परिवार द्वारा तिलक मार्ग नीमच खाटू श्याम बाबा मंदिर पर अपना वर्चस्व कायम करने की कोशिश की जा रही  है। जबकि यह सार्वजनिक मंदिर है। एसपी के नाम दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि मंदिर पर पुजारी,आने वाले भक्तगण, सेवादारों और महिलाओं भक्तों के साथ यश गोयल और उसका परिवार अभद्रता व दुर्व्यवहार करता है। 24 अप्रैल को भी यश गोयल द्वारा हर्षित जायसवाल के साथ बिना कारण हाथापाई की गई। और झूठी एफआरआई भी की गई। इस दौरान हर्षित जायसवाल गंभीर रूप से घायल भी हो गया। सेवादार और मंदिर के पुजारी का कहना है कि जब हम रिपोर्ट कराने गए तो यश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। 

ज्ञापन में मांग की गई है कि अनिल गोयल यश गोयल और रश्मि गोयल के खिलाफ अपराध पंजीबद किया जाए। साथ ही  परिवार का अनावश्यक हस्तक्षेप बंद करने की मांग की है। ज्ञापन देते समय पंडित गोपाल शर्मा, मोहनीश शर्मा, नीरज अहीर, अमन गोयल, गुंजन सैनी, टीकम प्रजापति, ज्योति सैनी,अनीता पांडे, कविता अंदानी, हेमंत अंदानी, प्रिया अंदानी, मनीषा और बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE