BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 22, 2023, 11:36 am
BIG NEWS : भगवान परशुराम के होर्डिंग लगा रहे युवकों पर लाठियों से किया हमला, ब्राह्मण समाज के लोगो में आक्रोशित, आरोपित व तीन अज्ञात के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज, पढ़े खबर  

Share On:-

पोरसा। कस्बे के भिंड रोड पर परशुराम जयंती समारोह को लेकर होर्डिंग लगा रहे युवकों पर चार युवकों ने लाठियों से हमला कर दिया। हमले से आक्रोशित ब्राह्मण समाज के लोग थाने पर इकट्ठा हो गए। जहां एक नामजद आरोपित व तीन अज्ञात के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज कर रही है।


जानकारी के मुताबिक परशुराम सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष मोनू शर्मा शुक्रवार की रात अपने साथियों के साथ गाड़ी में भगवान परशुराम के होर्डिंग रखकर भिंड रोड पर उन्हें लगवाने का काम कर रहे थे। इसी बीच भिंड रोड पर एक युवक गाड़ी में रखे होर्डिंग को खींचने लगा। जब इसका मोनू शर्मा व उसके साथियों ने विरोध किया, तो युवक के साथ मौजूद उसके साथियों ने लाठियों से हमला कर दिया। जिसमें एक लाठी मोनू शर्मा गाड़ी के विंडस्क्रीन पर आकर लगी। जिससे विंड स्क्रीन टूट गई। घटना के बाद ब्राह्मण समाज के लोग थाने पर इकट्ठा हो गए। जहां आरोपितों पर मामला दर्ज करने की मांग की। पुलिस इस मामले में मोनू शर्मा की फरियाद पर एक आरोपित रिंकू तोमर निवासी मंदोखर तथा तीन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर रही है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE