BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 4, 2024, 5:49 pm
REPORT : कलेक्‍टर एवं एसपी ने लिया मतदान दलों की मतदान सामग्री वितरण केंद्र का जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर दिनेश जैन एवं एसपी अंकित कुमार जायसवाल ने शनिवार को लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत शासकीय पी.जी.कॉलेज नीमच पर मनासा, जावद एवं नीमच क्षेत्र के मतदान दलों को मतदान सामग्री वितरण के लिए बनाए जा रहे केंद्र का अवलोकन किया और मतदान दलों को सामग्री वितरण की बेहतर व्‍यवस्‍था करने तथा पर्याप्‍त संख्‍या में सामग्री वितरण कर्मियों को तैनात करने के निर्देश दिए।

कलेक्‍टर एवं एसपी ने नीमच, जावद एवं मनासा विधानसभा क्षेत्र के मतदान दलों को सामग्री वितरण के लिए बनाए जा रहे वितरण केंद्रों पर बेरिकेटिंग्‍स, माईक, टेण्‍ट, जनरेटर, कूलर, छाया आदि की व्‍यवस्‍था का अवलोकन कर आवश्‍यक निर्देश भी दिए। कलेक्‍टर एवं एसपी ने मतदान सामग्री वितरण स्‍थल पर पार्किंग एवं सुगम यातायात की व्‍यवस्‍थाएं, विभिन्‍न स्‍थलों पर अलग-अलग रंगों में साईनेज  संकेतक के फ्लेक्‍स लगाने के भी निर्देश दिए। उन्‍होने मतदान दलों के परिवहन के लिए वाहनों की व्‍यवस्‍था का जायजा भी लिया। कलेक्‍टर ने मतदान सामग्री वितरण स्‍थल पर चिकित्‍सा के पर्याप्‍त इंतजाम करने, एम्‍बुलेंस की व्‍यवस्‍था करने, जीवन रक्षक दवाईयां की व्‍यवस्‍था करने तथा अस्‍थाई चिकित्‍सालय स्‍थापित करने के निर्देश दिए। 

इस मौके पर एडीएम लक्ष्‍मी गामड, एसडीएम नीमच, जावद एवं मनासा, डिप्‍टी कलेक्‍टर रश्‍मी श्रीवास्‍तव, चंद्रसिह धार्वे सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE