BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 4, 2024, 4:57 pm
KHABAR : मतदाताओं को जागरूक करने के प्रयास जोर पर, जनपद पंचायत देपालपुर में बीएजी के सदस्यों ने बनाई मानव आकृति, पढ़े खबर

Share On:-

इन्दौर। लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु मतदान दिवस 13 मई को अधिक से अधिक नागरिक अपने मताधिकार का उपयोग करे इसके लिए अनेक गतिविधियों का आयोजन का नियमित रूप से किया जा रहा है।

शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्राम पंचायत स्तर पर भी अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिये मतदान का संदेश दिया जा रहा है। बूथ लेवल अवेयरनेस ग्रुप ( BAG) दल के सदस्य घर-घर जा कर मतदान का महत्व समझा रहे हैं और पीले चांवल दे कर मत देने का निमन्त्रण दे रहे हैं। इंदौर जिले को मतदान में नम्बर वन बनाने के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र से रैली निकाल कर भी मतदान करने का संदेश दिया जा रहा है। रैली के समापन पर मतदान करने की शपथ लेने व मतदान करने का संकल्प पत्र भरने में भी लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। मतदाताओं को मतदान करने के लिए मतदाता पर्ची के अलावा पहचान के लिए अन्य आवश्यक वैकल्पिक दस्तावेजों की जानकारी दी जा रही है। मतदाताओं को मतदान करने के लिए मतदाता पर्ची के साथ पहचान के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित किये गये वैकल्पिक दस्तावेजों में से कोई एक पहचान पत्र साथ रखना होगा।

इसी कड़ी में देपालपुर जनपद परिसर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं बूथ लेवल अवेयरनेस ग्रुप (BAG) दल के अन्य सदस्यों द्वारा मानव आकृति बना कर अधिक से अधिक मतदान करने का संदेश दिया। ग्राम दुधिया में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा खेल के माध्यम से मतदान जागरूकता गतिविधियों को रोचक बनाया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE