BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 4, 2024, 5:34 pm
KHABAR : यादव के करीबी कैथवास का निष्कासन समाप्त, साढ़े पांच साल बाद कांग्रेस का निर्णय, कमलनाथ समर्थक के सामने निर्दलीय लड़े थे विस चुनाव, पढे़ खबर 

Share On:-

खंडवा। प्रदेश कांग्रेस संगठन ने शनिवार को खंडवा के निष्कासित कांग्रेस नेता राजकुमार कैथवास का निष्कासन समाप्त कर दिया है। करीब साढ़े पांच साल बाद पार्टी ने निर्णय लिया है। वे अरूण यादव के करीबी है और इस समय खंडवा लोकसभा सीट की कमान भी अरूण यादव संभालें हुए हैं। कैथावास ने कमलनाथ समर्थक पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ जाकर 2018 का विधानसभा चुनाव लड़ा था।


बता दें कि राजकुमार कैथवास ने 2018 का विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए शासकीय नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। वे जनपद पंचायत खंडवा में पंचायत इंस्पेक्टर थे। अरूण यादव से उन्हें पूरी उम्मीद थी कि वे उन्हें टिकट दिलाएंगे। लेकिन कांग्रेस हाईकमान ने 2018 के विधानसभा चुनाव का जिम्मा कमलनाथ को दे दिया। टिकट वितरण में कमलनाथ ने खंडवा सीट से अपने समर्थक कुंदन मालवीय को टिकट दे दिया। ऐसे में राजनीति के कारण सरकारी नौकरी गवां चुके राजकुमार कैथवास ने निर्दलीय चुनाव लड़ा। हालांकि नतीजे आए तो कैथवास और कुंदन दोनों हाथ गए थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE