BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 4, 2024, 5:52 pm
REPORT : सेक्‍टर ऑफिसर एवं सेक्‍टर पुलिस अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्‍पन्‍न, कलेक्टर ने कहा- स्‍वतंत्र निष्‍पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान करवाने में सेक्‍टर अधिकारियों की महत्‍वपूर्ण भूमिका है, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। लोकसभा निर्वाचन में स्‍वतंत्र निष्‍पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सम्‍पन्‍न करवाने में सेक्‍टर अधिकारी एवं पुलिस सेक्‍टर अधिकारियों की महत्‍वपूर्ण भूमिका है। सेक्‍टर अधिकारी अपने क्षेत्र में निरंतर भ्रमण करें और अपने दायित्‍वों का निवर्हन करें। यह बात कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन ने शनिवार को जिला पंचायत सभाकक्ष नीमच में आयोजित सेक्‍टर एवं सेक्‍टर पुलिस अधिकारियों के प्रशिक्षण को सम्‍बोधित करते हुए कही। इस मौके पर एसपी अंकित जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, एडीएम लक्ष्‍मी गामड, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक नवलसिह सिसोदिया भी उपस्थित थे।

प्रशिक्षण में बताया गया कि सभी सेक्‍टर एवं सेक्‍टर पुलिस अधिकारी तत्‍काल अपने सेक्‍टरों का संयुक्‍त भ्रमण करे। प्रशिक्षण में  नेशनल लेवल मास्‍टर ट्रेनर डॉ.राजेश पाटीदार ने सेक्‍टर पुलिस अधिकारी के दायित्‍व, सेक्‍टर एवं सेक्‍टर पुलिस अधिकारी व्‍दारा अपने पास रखी जाने वाली जानकारी, ईव्‍हीएम एवं वीवीपीएटी को बदलने के प्रोटोकाल, कार्यपालिक मजिस्‍ट्रेट की शक्तियां, पुलिस अधिकारी की शक्तियां, 72 घंटे की एसओपी, नॉन फोर्स, सिविल मेजर, कानून व्‍यवस्‍था, अंतिम 24 घंटे की अवधि में की जाने वाली कार्यवाही, वितरण स्‍थल, मतदान केंद्र पर व्‍यवस्‍थाएं, मतदाताओं की पहचान के दस्‍तावेज, मतदाताओं की पर्ची का वितरण, मॉकपोल का आयोजन, मतदान दल के केंद्र पर पहुंचने पर की जाने वाली कार्यवाहियां, सामग्री वेबकास्टिंग, वास्तविक मतदान हेतु कंट्रोल यूनिट तैयार करने आदि के बारे में विस्‍तार से जानकारी दी। उन्‍होने बताया सेक्‍टर आफिसरों को दी जाने वाली सामग्री में रिर्जव व्‍हीव्‍हीपेट के दो सेट, दो अतिरिक्‍त पावर पेक, समस्‍त रिर्पाेटिंग फार्मेट डायरी, अन्‍य स्‍टेशनरी तथा मेन पावर के रूप में सुरक्षाकर्मी, रिर्जव मतदान सदस्‍य, मेडिकल स्‍टाफ रहेगा।

सभी सेक्‍टर आफिसरों को निर्देशित किया गया कि मतदान दिवस के पूर्व 12 मई तक अपने सेक्‍टर के मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधा, लिखावट, सामान्‍य कानून व्‍यवस्‍था, वाहनों में जीपीआरएस लगवाने की कार्यवाही सुनिश्चित करे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE