BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 22, 2023, 11:49 am
KHABAR : रतनगढ़ में सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम, सांसद सुधीर गुप्ता व केबिनेट मंत्री सखलेचा के आतिथ्य में हुआ सम्पन्न, पढ़े संतोष गुर्जर की खबर 

Share On:-

रतनगढ़। शुक्रवार को रतनगढ़ में सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम भव्यता के साथ संपन्न हुआ। वीरेन्द्र कुमार सखलेचा सामुदायिक भवन से मैराथन दौड़ के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। भाजपा मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा और नगर परिषद् अध्यक्ष प्रतिनिधि कचरु गुर्जर, मंडल महामंत्री पिंकेश मंडोवरा, शिवनंदन छिपा ने मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया। सभी स्कूल से पधारे विधार्थी मैराथन दौड़ में शामिल हुये। सभी स्कूल ग्राउंड शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पर पहुंचे। जहां पर 1000 विधार्थियों ने अनेक खेल प्रतियोगिता में भाग लिया। कबड्डी, खोखो, रस्साकसी, सितोलिया, प्रतियोगिता संपन्न हुई। 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद सुधीर गुप्ता और विशेष अतिथि केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा पधारे अतिथियों ने सरस्वती पूजन कर सभी को संबोधित किया। साथ में सांसद खेल महोत्सव मंडल प्रभारी महेन्द्र भटनागर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शंभु धाकड़, मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा, नगर परिषद अध्यक्ष सुगना देवी कचरु गुर्जर, जिला मंत्री सतीश व्यास, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कन्हैयालाल चारण, नगर परिषद अध्यक्ष श्रवण पाटीदार, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष बनवारी लाल धाकड़, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष लालाराम धाकड़, अजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अशोक मेघवंशी, जनपद पंचायत सदस्य देवीलाल कुमावत, पार्षद हंसा देवी हरिश माली, दिपक व्यास, हंसमुख सोनी, जनकपुर सरपंच किशोर पाटीदार, आईटी सेल संयोजक नितेश, जगदीश धाकड़, बनवारी पाराशर, सभी भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे। 

सांसद सुधीर गुप्ता ने बताया खेल जीवन में बहुत उपयोगी है। जिससे आपका जीवन स्वस्थ रहता है। बोद्धिक क्षमता का विकास होता है। सभी छात्रों से कहा आप समूह बनाकर पोधारोपण करने का भी संकल्प लें। केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा शिक्षा के क्षेत्र में जावद विधानसभा तेजी से आगे बढ़ रहा है। खैलो का जीवन में बहुत महत्व है। साथ ही शिक्षा का भी उससे ज्यादा महत्व है। आप अपना टारगेट बनाकर आगे बढ़े। टेक्नोलॉजी के माध्यम से शिक्षा के लिए अब विधार्थी एनिमेशन कोर्स कर फिल्म बनाना, जेसे अनेक अवसर से अपना सुन्दर भविष्य तय कर सकेंगे सरकार हर संभव आपके लिए कर्तव्यनिष्ठता से कार्य कर रही है। इसके पश्चात सभी प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण पत्र से अतिथियो ने सम्मानित किया। 
कार्यक्रम का संचालन भरत भाटी ने किया। आभार अध्यापक वालिया सर ने किया। इस अवसर पर सभी शिक्षक शिक्षिका छात्र छात्राएं नगर परिषद् कर्मचारी नगरवासी खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE