BREAKING NEWS
BIG VIDEO NEWS: मोदी बोले- मोहब्बत की दुकान में फेक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस कप्तान अंकित.. <<     BIG REPORT : जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन ने ली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सरवानिया महाराज में मतदाता जागरूकता रैली.. <<     KHABAR : बीना और खुरई में मतदाता जागरूकता अभियान,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर में प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम का.. <<     BIG REPORT : कृषि उपज मंडी में चलाया जागरूकता अभियान,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के भदवामाता मंडल में बीजेपी.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर की कृषि उपज मंडी और आढ़त प्रथा, जब.. <<     VIDEO NEWS: देवास में हाटपीपल्या के खेत में बने कुऐ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राहुल हत्या कांड में मात्र 2 घंटे में.. <<     BIG VIDEO : केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की बड़ी.. <<     BIG VIDEO : केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की बड़ी.. <<     BIG NEWS : नीमच की बघाना थाना पुलिस और आईपीएल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 1, 2023, 3:14 pm
REPORT : बैंक शाखा प्रबंधकों एवं पर्यवेक्षकों की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न, अमानतों पर 7.25 प्रतिशत ब्याज दिया जायेगा, पढ़े खबर

Share On:-

शाजापुर। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित शाजापुर बैंक प्रशासक एवं कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल की अध्यक्षता में गत दिवस बैंक शाखा प्रबंधकों एवं पर्यवेक्षकों की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

बैठक में बैंक प्रशासक एवं कलेक्टर कन्याल ने अमानत संग्रह, लक्ष्य-पूर्ति एवं बैंक वसूली की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि बैंक की वसूली में लक्ष्यों की 100 प्रतिशत वसूली करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जायेगा। बैंक ऋण वसूली की 90 प्रतिशत किये जाने का लक्ष्य निर्धारित है, जिसे कर्मचारियों द्वारा वसूली लक्ष्य की पूर्ति करें। बैंक के कार्यों का आंकलन कर पुरस्कार एवं दण्ड योजना क्रियान्वित की जायेगी। उन्होंने संस्थाओं की वसूली एवं क्रिस योजनान्तर्गत राजस्व अधिकारियों को दिये गये प्रकरणों की भी समीक्षा की। कलेक्टर ने बैंक द्वारा दिये गये अकृषि ऋणों की वसूली के लक्ष्य पूर्ति के लिए शाखा प्रबन्धकों को शतप्रतिशत वसूली करने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने अग्रिम खाद भण्डारण, रबी उपार्जन वर्ष 2023-24 अंतर्गत गेहूं, चना, मसूर, सरसों की भी समीक्षा की। साथ ही ऋण प्रविष्टि के विरूद्ध लिंकिंग के माध्यम से उपार्जन पोर्टल से शत-प्रतिशत ऋण कटौत्रा करने के निर्देश भी दिये।

बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाजापुर द्वारा म्यादि अमानतों की ब्याज दरों में संशोधन कर अन्य बैंकों से अधिक ब्याज दिया जायेगा। नागरिकों को 7.25 नियमित एवं वरिष्ठ नागरिकों को 0.75 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज के साथ कुल 8 प्रतिशत ब्याज दर पर अमानत संग्रह 01 से 02 वर्ष की अवधि के लिए दिया जायेगा। 25 लाख से अधिक के अमानत पर 0.25 प्रतिशत ब्याज अधिक दिया जायेगा। अमानत संग्रह में विभिन्न अवधि के लिये ब्याज दर 3.50 से 7.25 प्रतिशत दिया जायेगा। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ नागरिकों एवं बैंक सेवायुक्तों को उपरोक्तानुसार सुविधा दी जायेगी।

बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बैंक प्रशासक एवं कलेक्टर कन्याल को बैंक की स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि बैंक में स्टॉफ की कमी होने के बाद भी निरन्तर अमानत संग्रह, वसूली, ऋण वितरण, खाद भण्डारण वितरण एवं उपार्जन कार्य में लक्ष्य की हर संभव पूर्ति के लिये प्रयासरत है। बैंक प्रशासक के मार्गदर्शन में सभी लक्ष्यों की पूर्ति कर ली जायेगी।

इस अवसर पर बैठक में उप आयुक्त सहकारिता ओ.पी. गुप्ता, जिला विपणन अधिकारी प्रवीण रघुवंशी, नागरिक आपूर्ति निगम प्रबन्धक केएल परमार, बैंक प्रबन्धक के.के. नागर उपस्थिति थे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE